लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री पद से हटीं और सुरक्षा में बदलाव?, आप विधायक आतिशी की सुरक्षा ‘जेड’ से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी किया, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2025 16:46 IST

सुरक्षा में कटौती का मतलब कुछ विशेषाधिकारों को हटाना भी है, जैसे कि पायलट वाहन, जो उनके काफिले के साथ उस समय चलता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक सूत्र ने कहा कि यह निर्देश हाल ही में उस समय जारी किया गया।सुरक्षा इकाई ने आतिशी की सुरक्षा स्थिति पर गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा था।राम निवास गोयल को दी गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का प्रस्ताव रखा था।

नई दिल्लीः गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को यहां की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को प्रदान की गई सुरक्षा को ‘जेड’ श्रेणी से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतिशी को खतरे की समीक्षा के बाद लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा में यह निष्कर्ष निकला कि उन्हें नया या कोई बड़ा खतरा नहीं है, जिसके लिए ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा जारी रखी जाए। पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि यह निर्देश हाल ही में उस समय जारी किया गया।

जब दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई ने आतिशी की सुरक्षा स्थिति पर गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा था। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा स्थिति पर सवाल करते हुए पूछा था कि क्या इसे जारी रखा जाना चाहिए। केजरीवाल को फिलहाल ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा हासिल है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, मंत्रालय ने शुरू में केजरीवाल और आतिशी दोनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी बदलाव न करने की सलाह दी थी, लेकिन बाद में उसने दिल्ली पुलिस को आतिशी की सुरक्षा को घटाकर ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा करने का निर्देश दिया।’’ ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, आतिशी को अब दिल्ली पुलिस के दो कमांडो सहित लगभग 12 कर्मियों की एक टीम द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सुरक्षा में कटौती का मतलब कुछ विशेषाधिकारों को हटाना भी है, जैसे कि पायलट वाहन, जो उनके काफिले के साथ उस समय चलता था।

जब उन्होंने कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री का पद संभाला था। अधिकारी ने बताया कि मार्च में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अजय दत्त और दिल्ली के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को दी गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का प्रस्ताव रखा था।

राजनीतिक नेताओं को सुरक्षा गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समय-समय पर किए गए खतरे के आकलन के आधार पर दी जाती है या उसमें बदलाव किया जाता है। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद आतिशी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आतिशी फिलहाल विधानसभा में विपक्ष की नेता हैं।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्ली पुलिसदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम