लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 10 घंटे बाद पुलिस का धरना खत्म, मानी गई सभी मांगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 20:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देतीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को वकीलों के साथ झड़प के बाद दिल्ली पुलिस का विरोध प्रदर्शनदिल्ली के आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

तीस हजारी कोर्ट में पिछले हफ्ते शनिवार को दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद विवाद मंगलवार को उस समय और बढ़ गया। दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में राजधानी में पुलिस मुख्यालय के पास जमा हो गये और धरना-प्रदर्शन करने लगे। 

इस दौरान कई बार उन्हें मनाने की कोशिश सीनियर अधिकारियों द्वारा किया गया लेकिन सबकुछ नाकाम रहा। आखिरकार देर शाम सभी मांगों के मान लिये जाने के बाद दिल्ली पुलिसकर्मियों ने अपना धरना खत्म किया।

बता दें कि तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को हुई घटना में कम से कम 20 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। साथ ही कई वकीलों को भी चोटें आई थी। पुलिस का प्रदर्शन सोमवार की घटना के भी लेकर भी था। साकेत अदालत के बाहर सोमवार को वकीलों ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी। घटना के एक वीडियो में, वकील बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वकीलों में से एक को पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते भी देखा गया। जब पुलिसकर्मी घटनास्थल से जा रहे थे, तब वकील ने उसके हेलमेट को उसकी बाइक पर दे मारा। 

05 Nov, 19 08:03 PM

दिल्ली में पुलिसकर्मियों का धरना खत्म हुआ, सभी मांगे माने जाने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन।

05 Nov, 19 07:54 PM

दिल्ली पुलिस के जवान पुलिस मुख्यालय के सामने कैंडल लाइट के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।  

05 Nov, 19 06:44 PM

दिल्ली पुलिस का प्रदर्शन: घायल पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। दिल्ली  पुलिस कमिश्नर ने धरना खत्म करने की अपील की।

05 Nov, 19 06:06 PM

दिल्ली उपराज्यपाल की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक: उपराज्यपाल ने सलाह दी कि सीनियर अधिकारियों को घायल पुलिस वालों के पास जाना चाहिए और उनके परिवार से मिलना चाहिए। जरूरी मुआवजा भी घायल पुलिस वालों को मिलना चाहिए। 

05 Nov, 19 05:42 PM

वकीलों से 2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में झड़प के मामले के बाद दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार भी सड़क पर उतरे। इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन

 

05 Nov, 19 05:41 PM

दिल्ली हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और दूसरे बार एसोसिएशन को गृह मंत्रालय की याचिका के बाद नोटिस भेजा। गृह मंत्रालय ने कोर्ट से 3 नवंबर के फैसले में बदलाव की मांग की है जिसमें इस घटना में वकीलों के खिलाफ कोई कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी। कल इस पर सुनवाई जारी रहेगी।

 

05 Nov, 19 04:33 PM

दिल्ली में आटीओ पर पुलिस का प्रदर्शन, ज्वांयट सीपी राजेश खुराना प्रदर्शन कर रहे पुलिस वालों को संबोधित कर रहे हैं। राजेश खुराना ने कहा- 'हम ऐसे लोग हैं जिन्हें कानून लागू कराना होता है और हमें अपने काम को जारी रखना होगा।' 

05 Nov, 19 02:34 PM

दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस का प्रदर्शन- 72 वर्षों में यह एक नई गिरावट है।' 

05 Nov, 19 02:25 PM

दिल्ली पुलिसकर्मी आईटीओ में पुलिस मुख्यालय के बाहर दिल्ली के पूर्व स्पेशल CP किरण बेदी की तस्वीर वाले पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पोस्टर और कार्ड्स पर लिखा है- 'हमें आपकी जरूरत है।'

 

05 Nov, 19 02:15 PM

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा- 'जिस घटना में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट हुई, उस मामले में एआईआर दर्ज कर ली गई है। हम इस घटना से पुलिसकर्मियों में आई नाराजगी को समझ रहे हैं। चर्चा जारी है। सीनियर अधिकारी इस संबंध में सभी चिंताओं पर गौर कर रहे हैं।'

 

05 Nov, 19 01:53 PM

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को झड़प की घटना के बाद दिल्ली के सभी कोर्ट में आज वकील हड़ताल पर है। हालांकि, किसी भी कोर्ट के बाहर वकीलों के विरोध प्रदर्शन की आज खबर नहीं आई है। 

05 Nov, 19 01:43 PM

दिल्ली पुलिस के आईटीवो पर प्रदर्शन को देखते हुए उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई। 

05 Nov, 19 01:31 PM

दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक ने प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा- 'हमें एक अनुशासित बल की तरह व्यवहार करना होगा। मेरी अपील है कि शांति बनाए रखें। हमें अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी और कानून-व्यवस्था को बनाये रखना है। ये हमसे उम्मीद की जाती है कि कानून की रक्षा करें।' 

 

05 Nov, 19 01:21 PM

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के मामले में अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी है।

 

05 Nov, 19 01:19 PM

ITO पर जारी पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन के बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकीलों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी वकील हिंसक घटनाओं या तोड़फोड़ में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही काउंसिल ने वकीलों से हड़ताल खत्म करने को भी कहा है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?