लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः आ रहे हैं ट्रंप, इन रास्तों पर भूल कर भी मत जाएं कल, लंबे जाम में फंस सकते हैं, जानें क्या होगी यातायात व्यवस्था

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2020 18:32 IST

ट्रंप दौरे को लेकर दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया है कि सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली कैंट, दिल्ली-गुड़गांव मार्ग (एनएच 48), धौला कुंआ, चाणक्यपुरी, एसपी मार्ग, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नजदीकी इलाकों तथा आसपास के अन्य इलाकों में सोमवार शाम यातायात बहुत अधिक रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप के दौरे को लेकर दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को सुरक्षा कारणों के चलते यातायात व्यवस्था बदली गई हैडोनाल्ड ट्रंप सोमवार रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ उनके परिजनों के अलावा एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के चलते राष्ट्रीय राजधानी में खासकर मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को सुरक्षा कारणों के चलते यातायात व्यवस्था बदली गई है। डोनाल्ड ट्रंप सोमवार रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ उनके परिजनों के अलावा एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

ट्रंप के आने पर ये रास्ते रहेंगे प्रभावित

ऐसे में दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया है कि सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली कैंट, दिल्ली-गुड़गांव मार्ग (एनएच 48), धौला कुंआ, चाणक्यपुरी, एसपी मार्ग, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नजदीकी इलाकों तथा आसपास के अन्य इलाकों में सोमवार शाम यातायात बहुत अधिक रहने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि हालात के मद्देनजर आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तित भी किए जाएंगे। परामर्श के मुताबिक मंगलवार को पूर्वाह्न से लेकर शाम चार बजे तक मोती बाग, चाणक्यपुरी, इंडिया गेट, आईटीओ के इर्दगिर्द के इलाके, दिल्ली गेट तथा मध्य एवं नयी दिल्ली के आसपास के इलाकों में भारी यातायात रहने की संभावना है। मंगलवार शाम को चाणक्यपुरी, आरएमएल अस्पताल क्षेत्र, धौलाकुंआ, दिल्ली कैंट, दिल्ली-गुड़गांव मार्ग (एनएच 48) तथा आसपास के अन्य इलाकों में सोमवार शाम भारी यातायात रहने की संभावना है।

देखें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल 

यातायात परिवर्तन के लिए लोगों से दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट एवं ट्विटर हैंडल देखने को कहा गया है। यातायात पुलिस के 24x7 हेल्पलाइन नंबर - 01125844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है। अमेरिका के लिए निकलने से पहले ट्रंप मंगलवार रात तक दिल्ली में रहेंगे। 

खाली कराया गया होटल

अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी विशेष फ्लाइट एयरफोर्स-1 से 24 फरवरी की शाम आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से वे मौर्या शेरेटन होटल जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से होटल को खाली करा दिया गया है। जब तक ट्रंप वहां रहेंगे किसी अन्य को होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए पूरा होटल खाली कराया गया हो।

जिस रास्ते पर होंगे ट्रंप वहां मोबाइल नहीं करेगा काम

जिन सड़कों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला गुजरेगा उन मार्गों को पूरी तरह से सीसीवीटी कैमरे से लैस कर दिया गया है। ट्रंप का काफिला जहां से भी गुजरेगा, जैमर आसपास के सभी मोबाइल और वायरलेस सिग्नल को ठप कर देंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पदिल्लीट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया