लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के कुलपति की भाषा बोल रही है दिल्ली पुलिस: JNUSU

By भाषा | Updated: January 11, 2020 07:04 IST

रविवार को जेएनयू में नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया था जिसमें घोष समेत 35 लोग जख्मी हो गए थे। जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि पुलिस की ब्रीफिंग में तथ्यों में तोड़ा-मरोड़ा गया है जिसमें अर्धसत्य और झूठ था।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयूएसयू ने दिल्ली पुलिस पर विश्वविद्यालय के कुलपति की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन पर हमला किया गया उन्हें ही ‘‘संग्दिध बताकर फंसाया’’ जा रहा है।जेएनयूएसयू ने कहा कि एबीवीपी पर पुलिस की चुप्पी सबकुछ बयान कर रही है और हिंसा में वाम संगठनों को फंसाने की उसकी चाल संकेत करती है कि यह ‘‘जांच राजनीतिक तफ्तीश’’ है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने दिल्ली पुलिस पर विश्वविद्यालय के कुलपति की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि जिनपर हमला किया गया उन्हें ही ‘‘संग्दिध बताकर फंसाया’’ जा रहा है। दरअसल, पुलिस ने जेएनयू हिंसा मामले में शुक्रवार को नौ संदिग्धों की तस्वीरें जारी की और दावा किया कि जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष उनमें से एक हैं। इसके बाद छात्र संघ ने यह बयान दिया है।

रविवार को जेएनयू में नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया था जिसमें घोष समेत 35 लोग जख्मी हो गए थे। जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि पुलिस की ब्रीफिंग में तथ्यों में तोड़ा-मरोड़ा गया है जिसमें अर्धसत्य और झूठ था।

उसने कहा, ‘‘बहुत अहम तथ्य यह है कि पुलिस उपायुक्त ने सभी वाम संगठनों का नाम लिया लेकिन एबीवीपी का नाम इसमें नहीं था।’’ जेएनयूएसयू ने कहा कि एबीवीपी पर पुलिस की चुप्पी सबकुछ बयान कर रही है और हिंसा में वाम संगठनों को फंसाने की उसकी चाल संकेत करती है कि यह ‘‘जांच राजनीतिक तफ्तीश’’ है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा कि एसएफआई, एआईएसए, डीएसएफ, एआईएसएफ ने विश्वविद्यालय के शीत समेस्टर के लिए हाल में शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के खिलाफ कथित रूप से हंगामा किया और छात्रों को धमकाया।

इस मामले के संदिग्धों में एबीवीपी के विकास पटेल और योगेंद्र भारद्वाज का नाम भी हैं। जेएनयूएसयू ने कहा कि उन्होंने (पुलिस उपायुक्त) ने योगेंद्र भारद्वाज और विकास पटेल के नाम को ‘निष्पक्षता का ढोंग दिखाने’ के लिए लिया जिसे कोई गंभीरता से नहीं लेगा।

बयान में दावा किया गया है कि पुलिस उपायुक्त इस बात का उल्लेख करने में विफल रहे कि दोनों एबीवीपी के थे। बयान में कहा गया है कि पहचाने गए लोगों में से अधिकतर प्रगतिशील संगठनों से जुड़े हैं जो हिंसा का शिकार हुए। उन्हें एबीवीपी की ओर झुकाव रखने वाले फेसबुक और व्हाट्सएप समूहों से छेड़छाड़ की हुई और फर्जी वीडियो के आधार पर हिंसा में फंसाया जा रहा है। जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि इस पूरी कवायद का मकसद एबीवीपी को बचाना है और ‘‘खासकर पांच जनवरी को दक्षिणपंथी गुंडागर्दी’’ से ध्यान हटाना है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिसदिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब