लाइव न्यूज़ :

"दिल्ली पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है", ममता बनर्जी ने तृणमूल प्रदर्शनकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 4, 2023 07:58 IST

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में धरना दे रहे तृणमूल नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस की कथित बदसलूकी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा मोदी सरकार ने बंगाल की आवाज को दबाने के लिए उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने दिल्ली में धरना दे रहे तृणमूल नेताओं के साथ हुई पुलिस बदसलूकी की निंदा की उन्होंने कहा मोदी सरकार ने बंगाल की आवाज को दबाने के लिए सारी हदों को पार कर दिया हैममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को सरकारी तानाशाही बताते हुए तीखे आरोप लगाये

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र द्वारा मनरेगा फंड जारी करने की मांग को लेकर भतीजे अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में हुए तृणमूल के प्रदर्शन में नेताओं के साथ मारपीट के मुद्दे पर बेहद कड़ी नराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा मोदी सरकार ने बंगाल की आवाज को दबाने के लिए उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दी हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स 'पर कहा, “आज लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है, एक ऐसा दिन जब भाजपा ने बंगाल के लोगों के प्रति अपने तिरस्कार, गरीबों के अधिकारों की उपेक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुलेआम त्याग किया है। मोदी सरकार ने सबसे पहले निर्दयतापूर्वक बंगाल के गरीबों के लिए महत्वपूर्ण धनराशि रोक दी और जब हमारा प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्वक विरोध करने के लिए दिल्ली पहुंचा तो उसके साथ पहले राजघाट पर और फिर कृषि भवन में क्रूरता की गई।”

इसके आगे सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि वो तृणमूल नेताओं से ऐसे व्यवहार कर रही थी, मानों पो पुलिस न होकर भाजपा के कार्यकर्ता हों। जिन्होंने सच बोलने और ताकतवर लोगों को चुनौती देने के लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मारपीट की।

उन्होंने कहा, “भाजपा की मजबूत भुजा के रूप में कार्य करते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़े ही बेशर्मी से हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें जबरन धरना स्थल से हटाया गया और आम अपराधियों की तरह पुलिस वैन में ले गई। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सत्ता के सामने सच बोलने का साहस किया। उनके अहंकार की कोई सीमा नहीं है और उनके अभिमान और अहंकार ने उन्हें अंधा कर दिया है। उन्होंने अब बंगाल की आवाज को दबाने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं!”

मालूम हो कि बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बीते मंगलवार को सूबे को मनरेगा फंड जारी करने की मांग को लेकर कृषि भवन पर प्रदर्शन किया। जिसमें तृणमूल का आरोप है कि उसकी महिलाओं सांसदों सहित अन्य संसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथिततौर पर बदसलूकी की गई।

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की और इसे "भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन" करार दिया और साथ ही आह्वान किया कि इस अत्याचार के खिलाफ 5 अक्टूबर को कोलकाता में 'राजभवन अभियान' चलाया जाएगा। तृणमूल कार्यकर्ता और नेता दिल्ली में हुई बदसलूकी के खिलाफ राज्यपाल के सामने प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "इस दुर्व्यवहार का जनता आने वाले समय में जवाब देगी और जो लोग सोचते हैं कि वो अपनी ताकत से तृणमूल को रोक देंगे, वे गलत हैं। इससे हम और मजबूत बनेंगे। हमारे साथ अंग्रेजों ने भी ऐसा व्यवहार नहीं किया था, जैसा मोदी जी और दिल्ली पुलिस ने आज किया है।"

दरअसल कृषि भवन के अंदर मरनेगा को लेकर धरना दे रहे तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन और महुआ मोइत्रा सहित अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने नेताओं को मंगलवार और बुधवार की रात में रिहा भी कर दिया गया।

टॅग्स :ममता बनर्जीTrinamoolपश्चिम बंगालदिल्ली पुलिसमोदी सरकारmodi governmentBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर