लाइव न्यूज़ :

सिख ड्राइवर और नाबालिग बेटे की पिटाई मामले में दिल्ली पुलिस के दो सिपाही बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 01:44 IST

दिल्ली के मुखर्जी नगर में ऑटो ड्राइवर और उसके नाबालिग बेटे की पिटाई  मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर सरबजीत और उसके नाबालिग बेटे को ही दोषी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस और ऑटो ड्राइवर से मारपीट पर गृह मंत्रालय ने भी मांगी रिपोर्ट थी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की निंदा की थी। 

दिल्ली के मुखर्जी नगर में ऑटो ड्राइवर से मारपीट के मामले में पुलिस ने कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र शेखावत और कॉन्टेबल सत्य प्रकाश को बर्खास्त कर नौकरी से निकाल दिया गया है। घटना 16 जून 2019 की है। मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी कॉन्स्टेबल को पिछले महीने निलंबित कर दिया गया था। सिख ड्राइवर की पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दिल्ली पुलिस और ऑटो ड्राइवर से मारपीट पर गृह मंत्रालय ने भी मांगी रिपोर्ट थी।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की निंदा की थी। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 'ऐसे कृत्य से पुलिस विशेषकर दिल्ली पुलिस जैसी मेट्रोपॉलिटन फोर्स की छवि खराब होती है, जिससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। पूरे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए डेप्युटी कमिश्नर राकेश कुमार (फर्स्ट बटालियन, डीएपी) ने कॉन्स्टेबल पुष्पेंदर शेखावत और कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है।' 

दिल्ली के मुखर्जी नगर में ऑटो ड्राइवर और उसके नाबालिग बेटे की पिटाई  मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर सरबजीत और उसके नाबालिग बेटे को ही दोषी बताया है। रिपोर्ट में पुलिस की ओर से यह कहा गया है कि सिख ड्राइवर ने पुलिस पर तलवार से वार किया, जबकि बेटे ने ऑटो से कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की थी।

जानें क्या था दिल्ली में ऑटो वाले की पिटाई का पूरा मामला 

16 जून 2019 की शाम मुखर्जी नगर में टेम्पो ड्राइवर ने पुलिस वेन में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हुई। ऑटो ड्राइवर ने ‘कृपाण’ (तलावर) निकाल ली और दिल्ली पुलिस के अफसर पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर खतरनाक ढंग से ऑटो चला रहा था। उसके ऑटो से पुलिसकर्मी की पैर में चोट लगी थी। इसके बाद दर्जनभर पुलिस वाले ड्राइवर पर लात-घूंसे और लाठियां बरसाने लगे। आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस