लाइव न्यूज़ :

Exclusive Story: गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने SSG का किया गठन, 60 से अधिक वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही CRPF

By हरीश गुप्ता | Updated: January 15, 2020 11:27 IST

सीआरपीएफ का वीआईपी सुरक्षा ग्रुप गांधी परिवार, प्रियंका गांधी और उनके बच्चों को तत्काल नजदीकी सुरक्षा कवर प्रदान करेगी जबकि दिल्ली पुलिस बाह्य सुरक्षा प्रदान करेगी. सीआरपीएफ के महानिदेशक (खुफिया और वीआईपी सुरक्षा) पी. के. सिंह ने न केवल गांधी परिवार, बल्कि सुरक्षा प्राप्त अन्य हाईप्रोफाइल वीआईपी के लिए भी सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ ने इन वीआईपी की सुरक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ताजा निर्देश दिए हैं ताकि जब भी ये वीआईपी वहां का दौरा करें, तो उन्हें जरूरी खुफिया और पुलिस मदद मुहैया कराई जा सकें.सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय गांधी परिवार के लिए सुरक्षा खतरे को 'अत्यधिक' मानता है और उनके लिए बेहतर प्रोटोकॉल तैयार किया है.

14 जनवरी दिल्ली पुलिस ने गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) नाम से विशेष इकाई का गठन किया है. सूत्रों के अनुसार एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की अगुवाई में इस सुरक्षा समूह का गठन हुआ है. वह सीआपीएफ की सुरक्षा इकाई के साथ समन्वय करेंगे. एसएसजी ने गांधी परिवार के सदस्यों को पहले सुरक्षा कवर देने वाली विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) का बखूबी स्थान ले लिया है. इससे पहले एसपीजी गांधी परिवार के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी सुरक्षा प्रदान करती थी.

सीआरपीएफ का वीआईपी सुरक्षा ग्रुप गांधी परिवार, प्रियंका गांधी और उनके बच्चों को तत्काल नजदीकी सुरक्षा कवर प्रदान करेगी जबकि दिल्ली पुलिस बाह्य सुरक्षा प्रदान करेगी. सीआरपीएफ के महानिदेशक (खुफिया और वीआईपी सुरक्षा) पी. के. सिंह ने न केवल गांधी परिवार, बल्कि सुरक्षा प्राप्त अन्य हाईप्रोफाइल वीआईपी के लिए भी सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया है. सीआरपीएफ गांधी परिवार समेत देश के 60 से अधिक वीआईपी को स्थानीय पुलिस की मदद से सुरक्षा कवर प्रदान करती है. इनमें से 15 वीआईपी जेड प्लस कैटेगरी के, 21 जेड कैटेगरी के जबकि बाकी अन्य वीआईपी अन्य कैटेगरी में आते हैं.

सीआरपीएफ ने इन वीआईपी की सुरक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ताजा निर्देश दिए हैं ताकि जब भी ये वीआईपी वहां का दौरा करें, तो उन्हें जरूरी खुफिया और पुलिस मदद मुहैया कराई जा सकें. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय गांधी परिवार के लिए सुरक्षा खतरे को 'अत्यधिक' मानता है और उनके लिए बेहतर प्रोटोकॉल तैयार किया है. गांधी परिवार की सुरक्षा में एडवांस सुरक्षा लायसन (एएसएल) और विशेष बख्तरबंद गाडि़यों (एसएवी) को बरकरार रखा जाएगा जो एसपीजी कवर की विशेषता है.

अब राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) पूरी तरह आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा. यह देश में किसी को व्यक्तिगत सुरक्षा नहीं प्रदान करेगा. सभी ब्लैक-कैट कमांडो को सुरक्षा के काम से हटा दिया गया है. ..... शाह की तरह मिलेगा सुरक्षा कवर : वास्तव में गांधी परिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रदान की गई सुरक्षा व्यवस्था की तरह सुरक्षा मिलेगी. उल्लेखनीय है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान को रद्द करने के बाद शाह की जान को खतरा बढ़ा है.

वीआईपी की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ को वही प्रशिक्षण दिया जाएगा जो एसपीजी कर्मियों को प्रदान किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने 8 नवंबर को गांधी परिवार से एसपीजी कवर यह दलील देकर हटा दिया था कि मौजूदा प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए इस बल इस बल का गठन किया गया था.

टॅग्स :लोकमत समाचारराहुल गांधीप्रियंका गांधीदिल्ली पुलिससीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस