लाइव न्यूज़ :

आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने शनिवार को अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बल की अधिकतम गश्त सुनिश्चित करें और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर डीडीएमए के दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करवाएं।

दिल्ली के पुलिस प्रमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के साथ ही अपराधिक घटनाओं व अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जायजा लिया।

आगामी हफ्ते में लगातार त्योहार के मद्देनजर श्रीवास्तव ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अधिकाधिक सुरक्षाकर्मी सड़कों पर नजर आएं। उन्होंने जोर दिया कि कोविड अनुकूल आचरण संबंधी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

पुलिस आयुक्त ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे डीडीएमए के आदेश का अनुपालन कराते समय सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों को अपनाएं।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने एक बयान में कहा, “पुलिस आयुक्त ने डीडीएमए के कोविड दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिये उठाए गए कदमों की समीक्षा की और सभी से होली और शब-ए-बारात जैसे आगामी पर्वों के दौरान सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता सुनिश्चित करने को कहा और निर्देश दिया कि इन त्योहारों के सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक मैदानों, बाजारों और धार्मिक स्थलों में आयोजन की अनुमति न दी जाए।”

मित्तल ने कहा कि पुलिस प्रमुख ने अपराधों की जांच की प्रगति की समीक्षा भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर