लाइव न्यूज़ :

पुलिस-वकील झड़प: दिल्ली पुलिस कमिश्नर की LG के साथ बैठक, हजारों पुलिसकर्मियों ने किया था विरोध प्रदर्शन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 6, 2019 12:14 IST

Delhi Police: वकीलों के साथ झड़प के बाद हजारों पुलिसकर्मियों के सड़क पर उतरने के मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस कमिश्नर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उपराज्यपाल से मुलाकातवकीलों से झड़प मामले में हजारों पुलिसकर्मियों ने किया था विरोध प्रदर्शन

तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच शनिवार को हुई झड़प का मामला गरमाता जा रहा है। बुधवार को इस मामले पर चर्चा के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक और जॉइंट कमिश्नर राजेश खुराना अन्य अधिकारियों के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे। 

सूत्रों ने कहा कि भले ही कानून-व्यवस्था के विषय पर यह एक नियमित बैठक थी लेकिन उपराज्यपाल को मंगलवार को हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी दी गई। 

बैजल ने मंगलवार को कहा था कि पुलिस और वकीलों के बीच भरोसा बहाल करना अत्यंत आवश्यक है और यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि पूरे मामले में निष्पक्षता से न्याय हो।

वकीलों के साथ हुई इस झड़प का विरोध करते हुए मंगलवार को दिल्ली पुलिस के हजारों पुलिसकर्मी आईटीओ स्थित अपने ही मुख्यालय के सामने सड़क पर उतर आए थे और अपनी सुरक्षा के साथ ही आरोपी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 

पुलिसकर्मियों ने लगाए थे 'सीपी गो बैक' के नारे

इस प्रदर्शन के दौरान उन्हें समझाने गए पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई थी और पुलिसवालों ने इस दौरान सीपी गो बैक और 'हमारा कमिश्नर कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो' का नारा लगाते हुए भी पटनायक का विरोध किया था। 

दिल्ली पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील वरुण कुमार ने बुधवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को कानूनी नोटिस भेजा। उन्होंने प्रदर्शनाकरी पुलिसकर्मियों तुरंत कार्रवाई करने की मांग की और ऐसा न करने पर कोर्ट का रुख करने की चेतावनी दी।

दिल्ली पुलिसकर्मियों का वकीलों से हुई झड़प मामले में मंगलवार को करीब 10 घंटे चला विरोध प्रदर्शन उनकी ज्यादातर मांगों को माने जाने के बाद खत्म हो गया था। इन मांगों में घायल पुलिसकर्मियों को 25-25 हजार का अनुदान देने, उनके खिलाफ कार्रवाई रोकने और आरोपी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई जैसी मांगें शामिल थीं।

(PTI इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल