लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा: चुनचुन कुमार और डोलन सामंत से दिल्ली पुलिस आज करेगी पूछताछ, अक्षत अवस्थी, रोहित शाह व कोमल शर्मा का भी लगाएगी पता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 10:38 IST

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि कई स्कूलों में नए सेमेस्टर के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं और परिसर में ‘‘शांति’’ है। हालांकि फीस वृद्धि को लेकर अभी भी छात्रों और शिक्षकों का एक वर्ग कक्षाओं में नहीं आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि कई स्कूलों में नए सेमेस्टर के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं और परिसर में ‘‘शांति’’ है। अक्षत अवस्थी, रोहित शाह और कोमल शर्मा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जेएनयू हिंसा मामले में आज दिल्ली पुलिस चुनचुन कुमार और डोलन सामंत से  पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं। एफएसएल टीम भी आज जेएनयू आ रही है। अक्षत अवस्थी, रोहित शाह और कोमल शर्मा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा, मिल रही जानकारी के मुताबिक, कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से शिकायत करते हुए कहा कि उसका नाम बदनाम किया गया है। एनसीडब्ल्यू ने इस मामले में  मीडिया घरानों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को भी पत्र लिखा है।

बता दें कि जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि कई स्कूलों में नए सेमेस्टर के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं और परिसर में ‘‘शांति’’ है। हालांकि फीस वृद्धि को लेकर अभी भी छात्रों और शिक्षकों का एक वर्ग कक्षाओं में नहीं आ रहा है।

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक शाखाओं ने 14 जनवरी को सामान्य तरीके से काम किया और परिसर में भी शांति रही। कुमार ने कहा कि छात्रों का पंजीकरण भी बढ़ रहा है। छुट्टियों या ‘असाइनमेंट’ के कारण बाहर गए हुए छात्रों की सुविधा के लिए पंजीकरण की तिथि 15 जनवरी तय कर दी है।

हालांकि विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर अपना विरोध और कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा है। एक प्रोफेसर का कहना है कि कक्षाएं नहीं लगीं और स्कूल खाली रहे। जेएनयू छात्र संघ ने छात्रों से अगले फैसले तक पंजीकरण का बहिष्कार जारी रखने और शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने को कहा है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप