लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध आग्नेयास्त्रों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान शाकिर (28) और जुनैद खान (21) के रूप में की गयी है, दोनों ही हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले हैं। इन्हें सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक ये दोनों मध्य प्रदेश में खरगोन जिले में हथियार निर्माताओं सह आपूर्तिकर्ताओं से आग्नेयास्त्रों और गोला-बारूद की खरीद करते थे और पिछले तीन वर्षों से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अपराधियों को इनकी आपूर्ति करने का काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में 400 से अधिक आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति की है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) जसमीत सिंह ने कहा, ''हमारी टीम को दिल्ली एनसीआर में एक ऐसे गिरोह द्वारा आग्नेयास्त्रों की तस्करी के बारे में जानकारी थी, जिसे शाकिर मेवात में रहकर अन्य लोगों के साथ मिलकर चला रहा है।''

पुलिस उपायुक्त ने कहा, '' खुफिया जानकारी और निगरानी के आधार पर गिरोह के सदस्यों की पहचान की गई और सोमवार को पुलिस उपनिरीक्षक देवेंद्र भाटी को एक सूचना मिली कि शाम को सूरजकुंड टर्निंग एमबी रोड के पास अपने सहयोगी जुनैद खान को आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद पहुंचाने के लिए शाकिर आएगा।''

पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?