लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में इंडियन एयरफोर्स का ग्रुप कैप्टन गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 09:59 IST

पाकिस्तानी एजेंसी ISI ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को ऑनलाइन हनीट्रैप किया था। मॉडल के जरिए पहले सेक्स चैट की गई और फिर एयरफोर्स से जुड़ी खुफिया जानाकारी मांगी गई।

Open in App

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को गिरफ्तार किया है। उनस पर पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को खुफिया दस्तावेज मुहैया कराने का आरोप है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने वरिष्ठ अधिकारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार मारवाह पर आरोप लगा है कि उन्होंने खुफिया दस्तावेजों की तस्वीरें क्लिक करके वाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजी हैं।  

ग्रुप कैप्टन की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए 31 जनवरी को हिरासत में लेकर छान-बीन शुरू की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी को ऑनलाइन हनी ट्रैप के जरिए फंसाया गया है। पहले दो मॉडल के जरिए उनसे सेक्स चैट की गई और उसके बाद एयरफोर्स के खुफिया दस्तावेज मंगवाए गए। पुलिस को अभी तक पैसों के लेन-देन की कोई सूचना नहीं मिली है।

सूत्रों के मुताबिक ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह दिसंबर में त्रिवेंद्रम गए थे। वहां फेसबुक पर एक पुराने एयरफोर्स कर्मी के जरिए किरण रंधावा नाम की एक आईडी से इनवाइट आया। किरण से चैटिंग शुरू हुई। कुछ समय बाद फोटो और वीडियो भी शेयर होने लगे। फोन पर बात भी होने लगी। धीरे-धीरे सैक्स चैट का सिलसिला बढ़ा और मारवाह ने अपने स्मार्टफोन से एयरफोर्स के गुप्त दस्तावेज मुहैया करा दिए। माना जा रहा है कि ISI का एजेंट ही लड़की बनकर बात कर रहा था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह मुकदमा दर्ज कर मारवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ खुफिया दस्तावेजों की तस्वीर खींचकर वाट्सएप के जरिए भेज दी है। पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा होने की वजह से मामले की गहन जांच की जा रही है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील