लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, लोगों से की बातचीत, महिलाओं ने ली सेल्फी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 13, 2018 18:31 IST

पीएम मोदी जब अचानक मेट्रो में पहुंचे तो पहले से सफर कर रहे लोग उन्हें देख आश्चर्यचकित हो गए। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी ली। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो से सफर किया। पीएम मोदी ने लोक कल्यान मार्ग से अलीपुल मेट्रो स्टेशन तक सफर किया। इस दौरान मेट्रो स्टेशन और मेट्रो टैन में मौजूद कुछ लोगों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। पीएम मोदी शुक्रवार को डॉक्टर आंबेडकर नेशनल मेमोरियल को देश को समर्पित करेंगे। 

पीएम मोदी जब अचानक मेट्रो में पहुंचे तो पहले से सफर कर रहे लोग उन्हें देख आश्चर्यचकित हो गए। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी ली।   

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित किया। इस स्मारक की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 21 मार्च 2016 को रखी थी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद डॉ. आंबेडकर दिल्ली विधानसभा के नजदीक सिरोही के महाराज के इस घर में रहने लगे थे। जहां 6 दिसंबर 1956 को वह महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दो दिसंबर 2003 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडॉ भीम राव अंबेडकर जयंतीदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार