लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अब मुहल्ला क्लिनिकों में भी होगा कोरोना टेस्ट, केजरीवाल सरकार ने जांच शुरू करने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: September 11, 2020 17:59 IST

दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस (COVID-19) के केसों के कारण यह संक्रमण एक बार फिर विकराल रूप धारण करता दिख रहा है। गुरुवार को 4300 से अधिक मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 5 हजार के पार पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से मृतकों संख्या भी बढ़कर करीब 4700 हो गई है।   राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग 450 मोहल्ला क्लीनिक हैं, जहां कोरोना संक्रमण टेस्ट के आदेश दिए गए हैं।

नयी दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बीच जांच की संख्या बढ़ाने की दिल्ली सरकार की रणनीति के तहत मोहल्ला क्लिनिकों को कोविड-19 की जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक (एएएमसी) के राज्य नोडल अधिकारी डॉ शैली कामरा द्वारा 10 सितंबर को जारी एक आदेश के अनुसार जांच सभी कार्य दिवस में दोपहर दो से पांच बजे के बीच होगी।

राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 450 मोहल्ला क्लीनिक हैं। आदेश में कहा गया, ‘‘कोविड परीक्षण मुहिम को बढ़ाने के लिए सभी कार्य दिवस में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कोविड जांच तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सभी सीडीएमओ-सह-मिशन निदेशकों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि एएएमसी के कर्मचारी जांच प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित हों।’’  

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 4300 से अधिक मामले-

बता दें कि दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस (COVID-19) के केसों के कारण यह संक्रमण एक बार फिर विकराल रूप धारण करता दिख रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार केस बढ़ने के पीछे टेस्ट बढ़ाए जाने की बात कह रही है। 

गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 4300 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 5 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं गुरुवार को संक्रमण से 28 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 4,666 हो गई।   

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया