लाइव न्यूज़ :

Delhi Night Curfew: डीडीएमए ने 27 जनवरी को बैठक बुलाई, हट सकता है नाइट और वीकेंड कर्फ्यू, दुकान पर भी फैसला संभव!

By भाषा | Updated: January 24, 2022 22:08 IST

Delhi Night Curfew: डीडीएमए ने गैर-आवश्यक सेवाओं से संबंधित सभी निजी कार्यालयों को बंद करने सहित अन्य पाबंदियां भी लगायी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 5,760 हो गई है।संक्रमण दर भी घटकर 11.79 फीसदी पर आ गई है। कोविड​​​​-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर दी जा सकती है।

Delhi Night Curfew: सप्ताहांत कर्फ्यू और दुकानें खोलने के लिए सम-विषय व्यवस्था हटाने की व्यापारियों के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मांग के बीच, दिल्ली के शीर्ष कोविड-19 प्रबंधन निकाय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) दिल्ली में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक करेगा।

अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक 27 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे निर्धारित है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी बैठक में भाग लेने की संभावना है। इस बैठक में दिल्ली में छूट की अनुमति पर चर्चा होगी जो कोविड​​​​-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर दी जा सकती है।

एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, सरकार इस महीने के अंत तक छात्रों के टीकाकरण की स्थिति के आधार पर फरवरी से स्कूलों को फिर से खोलने पर भी विचार कर सकती है। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को महामारी की स्थिति को देखते हुए सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने और दुकानें खोलने के लिए सम-विषम योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उपराज्यपाल बैजल ने स्थिति में और सुधार होने तक पाबंदियों पर यथास्थिति बनाए रखने का सुझाव दिया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल कार्यालय ने हालांकि निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति देने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि पाबंदियों में ढील देने का निर्णय दिल्ली में कोविड-19 मामलों की घटती संख्या को देखते हुए और यह सुनिश्चित करने के लिए भी लिया गया था कि जनता की आजीविका प्रभावित न हो। सिसोदिया ने कहा था, ‘‘अब चूंकि मामले कम हो रहे हैं और यह भी लगता है कि कोरोना वायरस लहर का चरम गुजर गया है, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जनता की आजीविका सुचारू रूप से चलती रहे। हमने सप्ताहांत कर्फ्यू और बाजारों में दुकानों के खुलने की सम-विषम व्यवस्था को खत्म करने का भी प्रस्ताव रखा है।’’

दिल्ली के कई हिस्सों में व्यापारी भी पाबंदियों का विरोध कर रहे हैं और पाबंदियों को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिसमें गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों पर लगायी गई पाबंदियां शामिल हैं जिसके तहत उन्हें सम-विषम व्यवस्था के आधार पर एक दिन छोड़कर खोलने की अनुमति दी गई है।

सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार को रात 10 बजे लागू होता है और सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहता है। दिल्ली में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण एक जनवरी को डीडीएमए द्वारा सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया था।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’