लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली-एनसीआर में दोपहर 2 बजे हुई 'रात', घने अंधेरे के बाद बारिश, दो दिन बाद होना है गणतंत्र दिवस समारोह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 23, 2018 14:46 IST

दिल्ली के बदले मौसम का असर 26 जनवरी की परेड की तैयारियां पर पड़ सकता है।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह धुंध के बाद दोपहर होते-होते घना अंधेरा छा गया। दोपहर करीब दो बजे एक बार को रात जैसा माहौल हो गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। पश्चिमी और मध्य दिल्ली के इलाकों धौला-कुआं, एम्स, राजपथ, रोहिणी, जनकपुरी और द्वारका आदि में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दक्ष‌‌िणी व उत्तरी दिल्ली में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं और ब‌िजली चमक रही है।

नोएडा और फरीदाबाद में सुबह दस बजे आसपास से रुक-रुक कर धीमी बारिश हो रही है। जबकि गुड़गांव और गाजियाबाद में शीत लहर के साथ हल्की बारिश का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि सोमवार को पूरे दिल्ली एनसीआर में सूरज खिला हुआ था, लेकिन मंगलवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए।

इस मौसम को लेकर ट्व‌िटर पर लोग खूब सक्रिय हैं। कोई इसे सुहावन करार दे रहा है और लुत्फ उठा रहा है तो किसी के लिए यह नागवार हो गया है। क्योंकि दिल्‍ली के मयूर विहार, अक्षरधाम, हौज खास, मालवीय नगर समेत कई इलाकों में भारी जाम लग गया है। शीत लहर से दिल्ली फिर से ठंडी हो गई है। उल्लेखनीय है दिल्ली में 26 जनवरी की परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। दो दिन बाद गणतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा।

 

जम्मू एवं कश्मीर : दिन में खिली धूप से सर्द रातों में राहत

कश्मीर घाटी में शीतलहर और लद्दाख क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड मंगलवार को भी बरकरार है। हालांकि दिन में धूप खिलने से जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को पिछले दो सप्ताह में रातों के दौरान होने वाली भीषण ठंड से राहत मिल रही है। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी में दिन में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार तक रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहेगा।

उन्होंने कहा, "लद्दाख क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना है।" श्रीनगर में बीती रात का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा।  शून्य से 19.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

जम्मू शहर में तापमान 7.2 डिग्री, कटरा में 6.7 डिग्री, बटोटे में 2.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और उधमपुर में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?