लाइव न्यूज़ :

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, बारिश के साथ आंधी, न्यूनतम तापमान में गिरावट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2023 22:06 IST

Delhi Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। राजस्थान के कई इलाकों में भी मौसम बदला है। 

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर बारिश के दृश्यों को साझा किया।बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है।राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

Delhi Rain:दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में मौसम बदल गया है। तेज बारिश के साथ-साथ आंधी चल रही है। बुधवार को मौसम ने करवट ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। राजस्थान के कई इलाकों में भी मौसम बदला है। 

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार शाम अचानक बारिश देखने को मिलीं। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के नोएडा सहित कई इलाकों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। मयूर विहार जैसे इलाकों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई।

इस बीच, दक्षिण दिल्ली के निवासियों ने भी अपने ट्विटर पर बारिश के दृश्यों को साझा किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के लिए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की एक नई अवधि की भविष्यवाणी की है।

उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है जिसके कारण बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार रात से बारिश और बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में पर्याप्त नमी उपलब्ध है और पिछले कुछ दिनों में तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसलिए, इस तरह की गतिविधि के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’ दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण बुधवार शाम को दिल्ली हवाईअड्डे से नौ उड़ानों का मार्ग जयपुर परिवर्तित किया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक शाम को खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) से कुल नौ उड़ानें जयपुर के लिए परिवर्तित की गईं। इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बुधवार रात से बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?