लाइव न्यूज़ :

Delhi-Ncr Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को गर्मी से राहत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2023 16:47 IST

Delhi-Ncr Rain: आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली (करावल नगर, दिलशाद गार्डन और सीमापुरी) और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय और नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई।शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि ठंड भी बढ़ने की संभावना है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में इसका असर दिखा है। राजस्थान में भी बारिश हो रही है। 

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गरज के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया था। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने कहा कि शनिवार को दिल्ली के बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर कलां, नजफगढ़, द्वारका, पालम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और आसपास के इलाकों में बारिश हुई।

आईएमडी ने चेताया कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से पौधों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। विभाग ने कहा कि खुले स्थानों में ओलावृष्टि लोगों और मवेशियों को चोट पहुंचा सकती है, जबकि तेज हवाएं कमजोर संरचनाओं और कच्चे घरों, दीवारों व झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

आईएमडी ने लोगों को घरों से अंदर रहने, खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने और संभव हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से कहा है कि वे पेड़ों के नीचे शरण न लें, कंक्रीट की फर्श पर लेटने या कंक्रीट की दीवारों पर टेक लेने से बचें और जलस्रोतों से दूर रहें। 

टॅग्स :मौसमदिल्लीबिहारनॉएडागाजियाबादउत्तर प्रदेशराजस्थानभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत