लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में 15 दिन के अंदर दूसरी बार लोगों ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, जानिए तीव्रता, कहां था भूकंप का केंद्र

By आकाश चौरसिया | Updated: October 15, 2023 17:37 IST

दिल्ली एनसीआर में 15 दिनों के अंतराल में आज 3.1 मैग्नीट्यूड के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर में 15 दिनों में दूसरी बार झटके महसूस किए गए हैभूकंप का केंद्र हरियाणा के इस शहर में रहा हैजिसके कारण लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल आए

नई दिल्ली: एनसीआर में 15 दिनों के अंतराल में आज 3.1 मैग्नीट्यूड के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी है। एनसीएस केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी है, जो भूकंप की तीव्रता को मापती है।  

नोडल एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके शाम के करीब 4 बजकर 08 मिनट पर आए थे। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के द्वारा दी है। यह 15 दिन में दूसरी बार है, जब यह भूकंप एनसीआर में आया और इसकी तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड थी। इसकी जद में नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम शहर रहे।

वहीं, इससे पहले 3 अक्टूबर को भी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कुछ इसी तरह के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान लोग अपने घरो और कर्मचारी अपने ऑफिस से बाहर आ गए थे। बताते चले कि रविवार को आए भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद से 9 किलोमीटर पूर्व में रहा।  

एनसीएस ने उस समय बताया था कि भूकंप के यह झटके करीब 4.6 मैग्नीट्यूड के आसपास रहे थे और दूसरे की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 दर्ज की गई थी।

टॅग्स :भूकंपदिल्लीदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए