लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: एक सोच जिसने इस शख्स को भीड़ से बनाया अलग, आज सैकड़ों बच्चों को बना रहा है आत्मनिर्भर

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 1, 2018 15:08 IST

इस शख्स का नाम है देव प्रताप सिंह। जिसने 11 साल की उम्र में किसी पारिवारिक परेशानी की वजह से घर छोड़कर स्टेशन पर रहने लगा। लेकिन देव की ये चाहत थी कि जो उनके साथ हुआ वह किसी और बच्चे के साथ ना हो।

Open in App

आपने यूं तो बहुत सारे समाज सेवी संस्था और एनजीओ के बारे में सुना होगा, जिसको देश के बड़े-बड़े बिजनेस मैन या तो फिर कोई सेलेब्रिटी चलाता है। लेकिन आज जिस एनजीओ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसको ना ही कोई नेता या अभिनेता चलाता है, ना ही कोई सरकारी फंड मिलता है। इस एनजीओ को चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि एक स्टेशन और स्लम में रहकर अपना गुजारा करने वाला एक शख्स है। जिसने ना ही कोई स्कूली शिक्षा और ना ही कोई डिग्री ली। लेकिन ना जाने आज वह कितने गरीब बेसहारा बच्चों को आत्म निर्भर बनाने की तैयारी में लगा है। 

इस शख्स का नाम है देव प्रताप सिंह। जिसने 11 साल की उम्र में किसी पारिवारिक परेशानी की वजह से घर छोड़कर स्टेशन पर रहने लगा। लेकिन देव की ये चाहत थी कि जो उनके साथ हुआ वह किसी और बच्चे के साथ ना हो और इसी चाहत में उन्होंने अपनी पार्टनर चांदनी खान के साथ मिलकर एक एनजीओ खोला। जिसका नाम है- voice of slum। इस एनजीओ से लगभग 500 बच्चे जुड़े हैं।

देव और चांदनी इस एनजीओ, जिसको वह एक समाजसेवी संस्था नहीं बल्कि एक सोच बताते हैं, इनकी चाहत है कि वह स्लम में रहने वाले बच्चों को मेन स्ट्रीम सोसाइटी में एंटर करा पाए। इसी सोच के साथ देव और चांदनी स्लम में रहने वाले बच्चों के विकास और शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं। लोकमत न्यूज हिंदी अपने स्वतंत्रता दिवस के कैम्पेन #KuchhPositiveKarteHain हैं में देव और चांदनी के इस सम्पर्ण की सराहना करते हैं। 

आजादी के 71 साल के बाद भी देश में देश में हिंसा, करप्शन, महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ते अपराध देश की रंगत बदल रहे हैं। लेकिन वहीं हमारे समाज में कुछ देव औ चांदनी जैसे अच्छे लोग भी हैं, जो देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। 

#KuchhPositiveKarteHain: पिता-बेटी की जोड़ी घर के बेकार सामान को दे रही है नायाब रूप, पृथ्वी को बचाने के लिए चला रहे खास मुहिम

देव ने बताया कि वह और चांदनी पहले स्लम में जाकर-जाकर पढ़ाते थे। उन्होंने ऐसा दो साल किया लेकिन इसका कोई भी फायदा नहीं हो पा रहा है। स्लम के बच्चों में कोई किसी दिन पढ़ने आता तो कोई कभी उठकर चला जाता। इसलिए इन लोगों ने सोचा क्यों ना इस काम को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक एनजीओ खोला जाए और इसी सोच के साथ इन्होंने voice of slum खोला। इस एनजीओ के लिए इन्होंने फेसबुक पेज से एक-एक रुपए चंदा मांग कर इन एनजीओ को चलाया। आज इनके एनजीओ में जितने भी बच्चे पढ़ने आते हैं, उन्हें एक अच्चे स्कूल वाला ट्रीटमेंट दिया जाता है। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाती है। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा दिलवाया जाता है। 

देव बताते हैं कि वह इस संस्था को आत्म निर्भर संस्था बनाना चाहते हैं ताकि यहां से जो भी बच्चे कुछ सीखकर जाए वह अपने जैसे 10 और बच्चों को भी सिखाए। इस एनजीओ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिेए आप इनके वेबसाइट या फेसबुक पेज पर जाकर चेकइन कर सकते हैं। अगर आप इस एनजीओ की किसी भी तरीके से सहायता करना चाहते हैं तो भी कर सकते हैं। उसकी सारी जानकारियां उनके वेबाइट पर उपलब्ध है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील