लाइव न्यूज़ :

एसोचैम का दावा: दिल्ली-एनसीआर में हर साल जमा होता है 5,900 टन मेडिकल कचरा

By IANS | Updated: February 8, 2018 22:40 IST

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में हर साल 5,900 टन मेडिकल कचरा जमा होता है। यह आंकड़ा उद्योग संगठन एसोचैम के एक सर्वे में उजागर हुआ है।

Open in App

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में हर साल 5,900 टन मेडिकल कचरा जमा होता है। यह आंकड़ा उद्योग संगठन एसोचैम के एक सर्वे में उजागर हुआ है। एसोचैम के सर्वे में बताया गया है कि ज्यादातर मेडिकल कचरे असंसाधित होते हैं और महानगर के कचरे में फेंक दिए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है। सर्वे के मुताबिक, सिर्फ दिल्ली और एनसीआर में तकरीबन 5,900 टन बायो मेडिकल कचरा सालाना पैदा होता है जिसमें दिल्ला का हिस्सा करीब 2,200 टन है। एसोचैम के सर्वे के अनुसार, एनसीआर के अंतर्गत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1,200 टन बायो मेडिकल कचरा सालाना निकलता है और गुरुगाम में 1,100 टन जबकि गाजियाबाद में 800 टन मेडिकल कचरा पैदा होता है। फरीदाबाद में सालाना 600 टन मेडिकल कचरा पैदा होता है। एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा, "अस्पताल के कचरे का उचित ढंग से निपटान नहीं होने से लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। राज्य सरकार की ओर से तय नीतिगत दिशानिर्देशों में कचरे को निपटान होना चाहिए।उन्होंने कहा, "सर्वे के नतीजों के अनुसार, पिछले दस साल से राजधानी में करीब 200 टन मेडिकल कचरा रोज पैदा हो रहा है। सर्वे में कहा गया है कि करीब 65 फीसदी कचरा खतरनाक नहीं है। लेकिन सामान्य कचरे में खतरनाक खचरों के मिल जाने से सब दूषित हो जाता है इन चीजों के संपर्क मे आने से संक्रामक रोग का खतरा पैदा होता है। रावत ने कहा, "असंसाधित कचरों से हमेशा जनस्वास्थ्य को खतरा पैदा होता है। इससे एड्स, हेपेटाइटिस बी व सी, आंतों का संक्रमण, सांस रोग, रक्त संक्रमण, चर्म रोग का खतरा पैदा हो सकता है।"

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब