लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनावः बीजेपी में बदलाव शुरू, 6 जिला अध्यक्ष बदले, आदेश गुप्ता ने लगाई मुहर, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2022 18:09 IST

Delhi Municipal Corporation Election 2022: भाजपा नगर निकायों का एकीकरण किए जाने तक दिल्ली में तीन नगर निगमों में 15 साल तक सत्तारूढ़ रही। साल 2017 में भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को हराकर 272 वार्डों में से 181 में जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।आप केवल 48 वार्ड और कांग्रेस 30 वार्ड जीतने में सफल रही थी।भाजपा शासित केंद्र ने इस साल तीनों निगमों को मिलाकर एमसीडी बना दिया।

 

 

 

 

 

 

नई दिल्लीः  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों में चुनाव होने जा रहा है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 13 नवंबर रात 1:00 बजे अपने छह जिला अध्यक्ष बदल डाले। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।

चांदनी चौक के नए अध्यक्ष सरदार कुलदील सिंह होंगे। मनोज त्यागी के पास नवीन शाहदरा, दीपक गाबा शाहदरा देखेंगे। आदेश गुप्ता ने कहा कि आजाद सिंह महरौली देखेंगे। सुनील मित्तल के पास उत्तर-पश्चिम और रमेश शोखंदा के पास नजफगढ़ रहेगा। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 4 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने 18 सीटों पर नामों को रोक दिया था, जबकि इसने 232 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक वार्डों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी। अधिसूचना एमसीडी वार्डों के पुनर्विकास से संबंधित है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है और 16 नवंबर को फॉर्म की जांच होगी।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी। भाजपा दिल्ली नगर निगम पर 2007 से ही शासन कर रही है। 2017 के नागरिक निकाय चुनावों में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीटों पर मतदान नहीं हो सका था। आप ने 48 वार्ड जीते थे जबकि कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationकांग्रेसआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)Adesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’