लाइव न्यूज़ :

सरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2026 12:34 IST

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि आज के विधायी एजेंडे में शामिल कामकाज पूरा होने के बाद सरकार विपक्ष से बात करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाज के विभिन्न वर्गों के समूहों से अक्सर मुलाकात करते हैं और इसे उन्होंने ‘जनसंसद’ का नाम दिया है।विपक्ष को कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन पश्चिम एशिया संकट पर भी चर्चा होनी चाहिए।सदन की बैठक दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि सरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजनों की हिस्सेदारी नहीं है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपने ‘जनसंसद’ कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों के एक समूह से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। वह समाज के विभिन्न वर्गों के समूहों से अक्सर मुलाकात करते हैं और इसे उन्होंने ‘जनसंसद’ का नाम दिया है।

लोकसभा में विपक्ष ने उठाई पश्चिम एशिया पर चर्चा की मांग, गतिरोध के कारण कार्यवाही 12.30 तक स्थगित

विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग की, जिसके बाद सत्तापक्ष के साथ उनकी नोकझोंक हुई और फिर सदन की बैठक दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन में प्रश्नकाल संपन्न होने के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि आज की कार्यसूची में वामपंथी चरमपंथ के विषय पर नियम 193 के तहत चर्चा को शामिल किया गया है, जिस पर विपक्ष को कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन पश्चिम एशिया संकट पर भी चर्चा होनी चाहिए।

तिवारी ने कहा, ‘‘कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस मामले पर विचार हुआ था। पश्चिम एशिया संकट और बढ़ गया है। ऐसे में इस पर कब चर्चा होगी।’’ विपक्ष के कुछ सदस्यों ने भी यह मांग उठाई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि आज के विधायी एजेंडे में शामिल कामकाज पूरा होने के बाद सरकार विपक्ष से बात करने को तैयार है।

हालांकि, विपक्षी सदस्य पश्चिम एशिया के मामले पर चर्चा के आश्चासन की मांग पर अड़े रहे। संसद में नोकझोंक के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर बैठक 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीSC/ST एक्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो