लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : सब्जी विक्रेताओं से रंगदारी वसूलने गए थे तीनों लोग, भीड़ ने जमकर कर दी पिटाई, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 13, 2021 15:07 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को भीड़ ने तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी । ये लोग एक सब्जी विक्रेता से पैसे वसूलने गए थे । इसके बाद भीड़ ने इन्हें जमकर पीटा और पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सब्जी विक्रेता से रंगदारी वसूलने गए तीनों लोगों को भीड़ ने जमकर पीटातीनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है , गिरफ्तारतीनों व्यक्ति पहले से ही अपराधिक पृष्ठभूमि के थे

दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को भीड़ ने तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी । इन व्यक्तियों पर आरोप है कि यह एक सब्जी विक्रेता से रंगदारी वसूलने आए थे लेकिन सब्जी विक्रेता ने शोर मचाकर इलाके के लोगों को जमा कर लिया और भीड़ ने लाठी-डंडे से तीनों की मरम्मत कर दी । साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने  एफआईआर भी दर्ज की है ।

क्या है पूरा मामला

दरअसल तीनों आरोपी शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके में एक सब्जी विक्रेता से रंगदारी वसूलने  गए थे । सब्जी विक्रेता ने अपनी मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई । उसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई । भीड़ ने तीनों की जमकर धुनाई की । बताया जा रहा है कि तीनों अपराधिक पृष्ठभूमि के हैं । पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया है ।

जानकारी के अनुसार, सब्जी विक्रेता भी पहले सट्टा रैकेट चलाता था लेकिन अब वह यह सब काम छोड़ चुका है और सब्जी बेचता है । तीनों आरोपी सब्जी विक्रेता को धमकी देकर पैसे वसूलना चाहते थे ।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है ।  वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि भीड़ से बचने के लिए ये लोग एक घर की छत पर चढ़ जाते हैं, जिसके बाद भीड़ उन्हें नीचे लाती है । साथ ही कुछ लोग  लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं । 

टॅग्स :दिल्लीक्राइममॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील