लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः AAP की महिला विधायकों ने रक्षाबंधन पर उपराज्यपाल से मांगा ये खास तोहफा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 27, 2018 10:04 IST

रक्षाबंधन के मौके पर आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों और पदाधिकारियों ने सीसीटीवी के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 अगस्तः दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच तनातनी जगजाहिर है। आम आदमी पार्टी की तरफ से इस बार कमान महिला विधायकों और पदाधिकारियों ने संभाली। रक्षाबंधन के मौके पर इन्होंने सीसीटीवी के हक में सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक के जरिए एलजी से सीसीटीवी की फाइल को मंजूरी देने की अपील की। विधायक अलका लांबा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सीसीटीवी की फाइल पास करके दिल्ली की बहन-बेटियों की रक्षा का वादा पूरा करें।

दिल्ली में सीसीटीवी के मुद्दे पर एलजी और सरकार में टकराव की स्थिति है। दिल्ली सरकार ने योजना मंजूर करने के बाद एलजी के पास फाइल भेज दी। लेकिन एलजी इसके सभी पहलुओं पर विचार करना चाहते हैं इसलिए एक कमेटी का गठन किया। दिल्ली सरकार को यह पसंद नहीं आया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आक्रामक तेवर अख्तियार करते हुए कहा कि इस फैसले पर बीजेपी अडंगा लगा रही है।

टॅग्स :अलका लांबाअनिल बैजलआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए