दिल्ली के मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के लिए मुंबई रवाना

By भाषा | Published: July 11, 2021 03:41 PM2021-07-11T15:41:31+5:302021-07-11T15:41:31+5:30

Delhi minister Gopal Rai leaves for Mumbai for spinal cord injury treatment | दिल्ली के मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के लिए मुंबई रवाना

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के लिए मुंबई रवाना

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली के मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के वास्ते रविवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने बताया राय को पहले ही मुंबई जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण यात्रा में देरी हुई। मंत्री करीब दो से तीन सप्ताह तक मुंबई में रहेंगे।

राय ने साढ़े तीन साल पहले अपोलो अस्पताल में अपनी चोट का इलाज कराया था। पिछले साल दिसंबर में वह अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस करने और काम करने में कठिनाई महसूस करने के बाद मुंबई गए थे।

राय की अनुपस्थिति में उनके विभागों को ‘अस्थायी रूप से’ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित किया गया था। सूत्रों ने पूर्व में बताया था कि राय के इलाज में एक नई रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi minister Gopal Rai leaves for Mumbai for spinal cord injury treatment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे