लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार में फेरबदल: आतिशी को मिला वित्त, योजना और राजस्व का अतिरिक्त प्रभार, LG ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2023 11:57 IST

आतिशी बिजली, शिक्षा, कला, संस्कृति और भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा और जनसंपर्क विभाग संभाल रही थीं। तीन विभागों के मिलने के बाद आतिशी के पास मौजूद विभागों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी को तीन अतिरिक्त प्रभार दिए जाएंगे।उपराज्यपाल ने कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये तीनों विभाग पहले कैलाश गहलोत के पास थे। 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी को दिल्ली कैबिनेट में वित्त, योजना और राजस्व का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। ये तीनों विभाग पहले कैलाश गहलोत के पास थे। उपराज्यपाल ने कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे के बाद मार्च में आतिशी को सौरभ भारद्वाज के साथ कैबिनेट में शामिल किया गया था। जहां सिसौदिया को उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था, वहीं जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

आतिशी बिजली, शिक्षा, कला, संस्कृति और भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा और जनसंपर्क विभाग संभाल रही थीं। तीन विभागों के मिलने के बाद आतिशी के पास मौजूद विभागों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।

कैबिनेट फेरबदल के मुद्दे पर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया था, जब सरकारी अधिकारियों ने दावा किया था कि इससे संबंधित फाइल चार दिनों से उपराज्यपाल के पास पड़ी थी। हालांकि कार्यालाय ने आरोप से इनकार किया है।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब