लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro Update: 88 साल बाद सर्वाधिक बारिश, मेट्रो में 6936425 लोगों ने यात्रा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 20:58 IST

Delhi Metro Update: डीएमआरसी में कॉरपोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार को मेट्रो में 69,36,425 लोगों ने यात्रा की जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या 62,58,072 थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 13 फरवरी 2024 को सबसे अधिक 71.09 लाख यात्रियों ने यात्राएं की थीं।सात लाख अतिरिक्त लोगों ने मेट्रो में यात्रा की।उत्तर-दक्षिण गलियारा के नाम से भी जाना जाता है।

Delhi Metro Update:दिल्ली में शुक्रवार को जून के महीने में 88 साल बाद सर्वाधिक बारिश हुई और इस बीच सात लाख अतिरिक्त लोगों ने मेट्रो में यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 69 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। डीएमआरसी में कॉरपोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार को मेट्रो में 69,36,425 लोगों ने यात्रा की जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या 62,58,072 थी।

दयाल ने कहा कि स्टेशन परिसर के बाहर और प्रवेश-निकास बिंदुओं में मामूली जलभराव के कारण कुछ बाधाओं के बावजूद डीएमआरसी ने शुक्रवार को पूरे दिन पूरी उत्कृष्टता के साथ सेवाएं प्रदान कीं। डीएमआरसी के अनुसार इससे पहले 13 फरवरी 2024 को सबसे अधिक 71.09 लाख यात्रियों ने यात्राएं की थीं।

कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन के सभी बुकिंग काउन्टर पर यूपीआई भुगतान आधारित टिकट प्रणाली उपलब्ध होगी

कोलकाता मेट्रो ने शनिवार को घोषणा की कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया) के सभी स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर यूपीआई भुगतान आधारित टिकट प्रणाली उपलब्ध होगी। कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन को उत्तर-दक्षिण गलियारा के नाम से भी जाना जाता है।

यह प्रणाली पहले ब्लू लाइन के स्टेशनों पर स्थापित सभी 'ऑटोमेटिक स्मार्ट कार्ड रिचार्ज मशीनों (एएससीआरएम)' में शुरू की गई थी, लेकिन काउंटर पर उपलब्ध नहीं थी। कोलकाता मेट्रो ने एक बयान में कहा कि यह टिकट प्रणाली ग्रीन लाइन एक और ग्रीन लाइन दो (हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड और सियालदह-सेक्ट पांच) के सभी स्टेशन पर भी शुरू की गई है।

क्योंकि इस मार्ग के सभी टिकट बुकिंग काउंटर पर अब यूपीआई से भुगतान किया जा सकता है। बयान के मुताबिक, नतीजतन अब यात्रियों को ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की ग्रीन लाइन के अंतर्गत आने वाले स्टेशन पर नोट और सिक्कों में किराया देने की आवश्यकता नहीं है। बयान में कहा गया, "इसकी जगह, वे अब इस वैकल्पिक प्रणाली की मदद से अपने स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर रहे हैं या टोकन खरीद रहे हैं।"

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोमौसमदिल्लीमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos