लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro Taja Update: दिल्ली मेट्रो चलाने की तैयारी पूरी, मोदी सरकार की हरी झंडी का इंतजार

By स्वाति सिंह | Updated: August 23, 2020 23:12 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा प्रायोगिक आधार पर बहाल होनी चाहिए क्योंकि शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक हो रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि केंद्र इस पर जल्द फैसला करेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमआरसी की तरफ से कहा गया है कि केंद्र सरकार जब भी निर्देश देगी हमलोग संचालन के लिए तैयार हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जतायी कि केंद्र इस पर जल्द फैसला करेगा ।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की तरफ से कहा गया है कि केंद्र सरकार जब भी निर्देश देगी हमलोग संचालन के लिए तैयार हैं। डीएमआरसी की तरफ से ये भी सुनिश्चित किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जो भी जरूरी कदम हैं वो उठाने को तैयार हैं। जिससे यात्री कोरोना के खतरे से सुरक्षित रह सकें। 

दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक ने कहा है जब भी सरकार हमको निर्देश देगी डीएमआरसी (DMRC) मेट्रो का परिचालन शुरू कर देगी। कोरोना वायरस से निपटने केलिए सभी दिशा निर्देशों को लागू किया जाएगा और सभी यात्रियों को यात्रा को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

DMRC प्रमुख ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का मुआयना किया

वहीं, डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने बृहस्पतिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के परिचालन प्रणाली के संचालन और रखरखाव की जांच के लिए स्टेशन का मुआयना किया। यह मुआयना ऐसे समय में किया गया है जब ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि उचित सुरक्षा नियमों के साथ मेट्रो सेवा का परिचालन शुरू किया जा सकता है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने इसे ‘नियमित निरीक्षण’ करार दिया है। डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ डीएमआरसी के प्रमुख मंगू सिंह ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का मुआयना किया। विभिन्न परिचालन प्रणाली और रखरखाव गतिविधियों के प्रभावी कामकाज की जांच करने के लिये यह नियमित निरीक्षण का हिस्सा था।’’ 

प्रायोगिक आधार पर दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू होनी चाहिए: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा प्रायोगिक आधार पर बहाल होनी चाहिए क्योंकि शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक हो रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि केंद्र इस पर जल्द फैसला करेगा । शहर में ‘डिजिटल संवाद’ में कारोबारियों, उद्यमियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के बाजारों और सड़कों को चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना की तर्ज पर संवारा जाएगा। चांदनी चौक का काम नवंबर-दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है ।

 उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केंद्र से अनुरोध किया है कि दिल्ली से अलग तरीके का व्यवहार होना चाहिए। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है। अगर वे दूसरे शहरों में मेट्रो ट्रेनों को नहीं चलाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। लेकिन दिल्ली मेट्रो की सेवा प्रायोगिक आधार पर चरणबद्ध तरीके से शुरू होनी चाहिए। हमने कई बार केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाया है। मुझे उम्मीद है कि केंद्र इस संबंध में जल्द फैसला करेगा। ’’ 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं