लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो रेल सेवा : केबल की चोरी की वजह से ब्लू लाइन पर ट्रेनों की गति रही धीमी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के ब्लू लाइन पर केबल की कथित चोरी की वजह से बृहस्पतिवार को ट्रेनों की आवाजाही धीमी रही जिसकी वजह से यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘ द्वारका सेक्टर नौ और द्वारका सेक्टर 21 के बीच ट्रेनों की आवाजाही धीमी है। हालांकि, बाकी मार्गों पर मेट्रो सेवा सामान्य है।’’

सूत्रों ने बताया कि द्वारा सेक्टर-9 में केबल की चोरी की वजह से द्वारका उपनगर में बृहस्पतिवार को ट्रेनों की आवाजाही धीमी रही। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से कोई बड़ी बाधा उत्पन्न नहीं हुई।

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह भी सिग्नल की समस्या आने की वजह से ब्लू लाइन की सेवा में देरी हुई थी। दिल्ली मेट्रो का ब्लू लाइन मार्ग द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से जोड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?