लाइव न्यूज़ :

1 जून से पहले शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा को अनुमति देने बाद गृह मंत्रालय कर रहा है विचार

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2020 20:52 IST

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आती है। मंत्रालय विचार कर रहा है कि लॉकडाउन 4 की अवधि समाप्त होने से पहले ही मेट्रो सेवा को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मेट्रो की सेवाएं लॉकडाउन-4 के खत्म होने से पहले शुरू हो सकती हैं। केंद्र सरकार 1 जून से पहले मेट्रो परिचालन शुरू करने के लिए दिल्ली मेट्रो को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है। 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो की सेवाएं लॉकडाउन-4 के खत्म होने से पहले शुरू हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। अब केंद्र सरकार 1 जून से पहले मेट्रो परिचालन शुरू करने के लिए दिल्ली मेट्रो को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आती है। मंत्रालय विचार कर रहा है कि लॉकडाउन 4 की अवधि समाप्त होने से पहले ही मेट्रो सेवा को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने 25 मार्च के बाद से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की और उसके बाद लगातार तीन एक्सटेंशन जारी किए। दिशानिर्देशों के अनुसार, "प्रारंभिक तौर पर एमएचए ने 1 जून को दिल्ली मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना बनाई थी। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ाये जाने की रविवार को घोषणा की। एनडीएमए ने एक आदेश में कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन उपायों को और 14 दिन के लिए लागू किये जाने की जरूरत है। डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये के मद्देनजर, मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगी। हमारी हेल्पलाइन सेवा 155370 भी उपलब्ध नहीं होगी। आप हम तक helpline@dmrc.org पर पहुंच सकते हैं।’’ 

नोएडा मेट्रो दोबारा संचालन शुरू करने को लेकर पूरी तरह तैयार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवा दोबारा शुरू होने पर यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और उन्हें अपने फोन में आयोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करना होगा। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मेट्रो पर सवारी करने वाले व्यक्ति के शरीर का तापमान भी 37.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ ही मेट्रो स्टेशन में और ट्रेन में पहुंचने पर हाथों को सेनेटाइज करना होगा। साथ ही कहा कि भीड़ बढने की स्थिति में स्टेशन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) लॉकडाउन समाप्त होने के बाद अपनी एक्वा लाइन सेवाओं को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। 

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो खुद को आने वाले समय के लिए कर रही है तैयार

दिल्ली मेट्रो रेल निगम से कहा कि मेट्रो के दोबारा चलने पर लोगों से ट्रेनों और स्टेशन परिसर पर सामाजिक दूरी रखने आदि जैसे महत्वपूर्ण नियमों का पालन कराने के संबंध में काम जारी है। कोरोना वायरस के मद्देनजर 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू से ही दिल्ली मेट्रो बंद है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि महामारी के मद्देनजर परिसरों को संक्रमण करने और रखरखाव का काम जारी है। उसने कहा, ‘‘ 264 स्टेशनों, 2,200 से अधिक डिब्बों, 1,100 से अधिक एस्केलेटर और 1000 से अधिक लिफ्ट को संक्रमण मुक्त करना एक बड़ा काम है।’’ उसने कहा कि इसके अलावा मेट्रो के शुरू होने के बाद यात्रियों से ट्रेनों और मेट्रो परिसर में सामाजिक दूरी रखने आदि नियम का पालन कराने को लेकर भी चर्चा जारी है। बयान में कहा कि मेट्रो सेवा शुरू करने की तारीख हालांकि अभी तय नहीं हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए