लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC ने लिया बड़ा फैसला

By भाषा | Updated: February 20, 2020 06:45 IST

डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा, “अभी तक 17 मेट्रो स्टेशनों पर लगभग 800 ई-रिक्शा एक लाख से अधिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा दे रहे थे। इसी सेवा में वृद्धि करते हुए कुल 29 मेट्रो स्टेशनों पर चलने वाले ई-रिक्शा की संख्या 1000 से अधिक हो गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयात्री स्मार्ट ऐप के माध्यम से भी वाहन बुक कर सकते हैं और अपनी सवारी के लिए डिजिटल रूप से भुगतान भी कर सकते हैं।केबिन और सामने विंडस्क्रीन वाले 'स्मार्टई' नामक ये जीपीएस-सक्षम रिक्शा मेट्रो स्टेशनों से 3-4 किमी के दायरे में सुविधा प्रदान करेंगे।

यात्रियों को आखिरी छोर तक सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को 12 और स्टेशनों पर 250 नए ई-रिक्शा शुरू किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके साथ इस सुविधा वाले मेट्रो स्टशनों की संख्या 29 हो गई है और संचालित हो रहे ई-रिक्शा की संख्या 1000 से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि निदेशक(परिचालन) ए के गर्ग ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन से 250 ई-रिक्शा को रवाना किया। ये ई-रिक्शा कुल 12 स्टेशनों कुतुब मीनार, घिटोरनी, अर्जुनगढ़, नवादा, शादीपुर, पटेल नगर, नांगलोई, नांगलोई रेलवे स्टेशन, गोविंदपुरी, हरकेश नगर ओखला, मूलचंद और बॉटेनिकल गार्डन से शुरू होंगे।

डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा, “अभी तक 17 मेट्रो स्टेशनों पर लगभग 800 ई-रिक्शा एक लाख से अधिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा दे रहे थे। इसी सेवा में वृद्धि करते हुए कुल 29 मेट्रो स्टेशनों पर चलने वाले ई-रिक्शा की संख्या 1000 से अधिक हो गई है।’’ बयान के अनुसार अगले 2-3 महीनों के भीतर 12 और स्टेशनों को जोड़े जाने की संभावना है, जिसमें लगभग 500 और ई-रिक्शा शामिल किए जाएंगे।

केबिन और सामने विंडस्क्रीन वाले 'स्मार्टई' नामक ये जीपीएस-सक्षम रिक्शा मेट्रो स्टेशनों से 3-4 किमी के दायरे में सुविधा प्रदान करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि पहले 2 किमी के लिए 10 रुपये के आधार मूल्य और उसके बाद के प्रत्येक किलोमीटर के लिए 5 रुपये के हिसाब से किराए को नाममात्र रखा गया है।

यात्री स्मार्ट ऐप के माध्यम से भी वाहन बुक कर सकते हैं और अपनी सवारी के लिए डिजिटल रूप से भुगतान भी कर सकते हैं। हाल के वर्षों में, डीएमआरसी ने अंतिम-मील संपर्क प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई पर्यावरण के अनुकूल योजनाओं की शुरुआत की है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया