लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: DMRC के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, मेट्रो बंद हुई तो 25 लाख यात्री रोज़ प्रभावित होंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 28, 2018 13:32 IST

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो रेलवे कोर्पोरेशन (DMRC) और उसके कर्मचारियों के बीच चल रही खींचतान की खबरों के बीच 27 जून को कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे अपना आन्दोलन बड़े स्तर पर करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली 28 जून। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो रेलवे कोर्पोरेशन (DMRC) और उसके कर्मचारियों के बीच चल रही खींचतान की खबरों के बीच 27 जून को कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे अपना आन्दोलन बड़े स्तर पर करेंगे। DMRC और उसके कर्मचारियों के बीच इस मतभेद की बड़ी वजह वेतन बढ़ोतरी समय से न होना है।

हालांकि कर्मचारियों ने 27 जून को DMRC के शीर्ष अधिकारियों और शहरी विकास मंत्रालय को अपनी मांगे सौंप दी हैं, लेकिन आन्दोलन पर उनकी राय बेहद साफ़ है कि अगर उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं तो वह इसका मज़बूती से विरोध करेंगे। कर्मचारियों की दो मुख्य मांगे हैं।

इनमें DMRC कर्मचारी परिषद् को कर्मचारी संघ में तब्दील कर इसका पंजीकरण करना पहली मांग है, जिससे यह एक संवैधानिक समूह बन जाएगा। जबकि IDA (Industria। Dearness A।।owance)  में तीसरी बढ़ोतरी लागू करना और उनकी दूसरी मांग है।

इससे पहले कर्मचारियों ने काले हाथों में काले बैंड बाँध कर विरोध जताया था और कुछ कर्मचारियों ने तो ड्यूटी के दौरान खाना तक नहीं खाया। कर्मचारियों का कहना है अगर उनकी मांगे पर कार्यवाई नहीं होती है तो वह भूख हड़ताल पर जायेंगे। एक आंकड़े के अनुसार औसतन 25 लाख यात्री रोज़ दिल्ली मेट्रो से सफ़र करते हैं। 

रिपोर्ट: विभव देव शुक्ला

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत