लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन-4: 18 मई से शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो, सफर-टोकन के लिए बदल जाएंगे कई नियम

By निखिल वर्मा | Updated: May 16, 2020 12:07 IST

दिल्ली मेट्रो में अभी तक सामान्य दिनों में औसतन प्रतिदिन 26 लाख यात्री यात्रा करते थे। दिल्ली मेट्रो की सेवा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यदि केन्द्र अनुमति दे तो शहर में सार्वजनिक परिवहन शुरू करने के लिए तैयार हैंदिल्ली मेट्रो अधिकारियों ने अपने सफाई-कर्मियों और अन्य कर्मियों को सुरक्षा के नए नियमों का पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो की सेवाएं सोमवार (18 मई) से शुरू हो सकती हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) मेट्रो चलाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। डीएमआरसी यात्रियों के शरीर का तापमान जांचने, सीटों और प्लेटफॉर्म के फर्श पर दो गज की दूरी के संबंध में स्टीकर चिपकाने आदि में जुटा हुआ है।  

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी है कि   सरकारी कर्मचारियों और आपात सेवा में जुटे कर्मचारियों के लिए 17 मई के बाद से दिल्ली में मेट्रो ट्रेनें चलाए जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। केजरीवाल ने अनुरोध किया है कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक और शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक चलायी जाए।

लॉकडाउन के चौथे चरण 18 मई से अगर केंद्र से मंजूरी मिलती है तो दिल्ली में मेट्रो सर्विस के साथ ही सार्वजनिक परिवहन को चलाने की छूट दी जा सकती है।  हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार,  शुरुआती चरण में मेट्रो में यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड या क्यूआर कोड स्कैन कर किराया वसूल किया जाएगा। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग होगी। यात्रियों के फोन में आरोग्य सेतु एप होना जरूरी होगा। मेट्रो परिसर में फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा और स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट होंगे।

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेट्रो परिचालन शुरू होने के बाद टोकन प्रणाली से दूर रहने की योजना है और टिकट काउंटर पर सभी लेनदेन पूरी तरह से कैशलेस होंगे। दिल्ली मेट्रो ने स्टेशनों या काउंटरों पर प्रतीक्षा करते समय यात्रियों के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए स्टेशन के फर्श और प्लेटफार्मों पर मार्कर लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ट्रेनों के अंदर रिक्त सीटों पर स्टिकर भी लगा दिए हैं।

 दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने  कहा है कि  DMRC प्रवेश द्वार लॉबी, गलियारों, सीढ़ियों, एस्केलेटर, लिफ्ट, और सुरक्षा क्षेत्र जैसे क्षेत्रों के अंदर आवश्यक सफाई कर रहा है। दयाल ने कहा, "दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा, जिसके बाद विस्तृत प्रोटोकॉल को जनता के साथ साझा किया जाएगा।"

 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है