लाइव न्यूज़ :

MCD Results 2022: आम आदमी पार्टी ने 91 सीट पर जीत दर्ज की, भाजपा के खाते में 72 सीट, जानें कांग्रेस, बसपा और जदयू का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2022 12:16 IST

delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 126 का आंकड़ा छूना होगा। लक्ष्मी नगर में भाजपा की अलका राघव ने 3,819 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।सुल्तानपुरी ए से आम आदमी पार्टी (आप) की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज की।

delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार को जारी मतगणना में अभी तक आए परिणाम के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) ने 93, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 73 और कांग्रेस ने चार सीट पर जीत दर्ज की है।

परिणाम के अनुसार, सीलमपुर वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला ने जीत दर्ज की, जबकि चौहान बांगर से कांग्रेस की शगुफ्ता चौधरी विजय रहीं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 126 का आंकड़ा छूना होगा। जामा मस्जिद वार्ड से ‘आप’ की सुल्ताना आबाद ने, दरियागंज सीट पर पार्टी की सारिका चौधरी ने, जबकि रंजीत नगर सीट से पार्टी उम्मीदवार अंकुश नारंग ने जीत दर्ज की।

लक्ष्मी नगर में भाजपा की अलका राघव ने 3,819 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रोहिणी डी से पार्टी उम्मीदवार स्मिता ने भी जीत दर्ज की। सुल्तानपुरी ए से आम आदमी पार्टी (आप) की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज की।

एमसीडी चुनाव: ‘आप’ की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी चुनाव जीत गई हैं। बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी। चुनाव में बॉबी अकेली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थीं।

पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने के बाद बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और उनके आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाना चाहती हैं। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब