लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Exit Poll 2022: आप को 43 प्रतिशत वोट, बीजेपी को 35 फीसदी, जानें कांग्रेस और अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 05, 2022 6:31 PM

Delhi MCD Exit Poll 2022: इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में आप की सरकार बनती दिख रही है। दिल्ली एमसीडी में 15 साल से बीजेपी का कब्जा है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस का बुरा हाल जारी है और 10 फीसदी वोट मिल सकता है। बीजेपी को 35 फीसदी मत मिलता दिख रहा है। 7 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

Delhi MCD Exit Poll 2022: दिल्ली में 250 नगर निगम वार्ड के चुनाव में रविवार को लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मुख्य मुकाबला आप, बीजेपी और कांग्रेस में हैं। 493 स्थानों पर 3,360 संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ था। 7 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

इस बीच इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में आप की सरकार बनती दिख रही है। दिल्ली एमसीडी में 15 साल से बीजेपी का कब्जा है। आप को 43 प्रतिशत वोट मिल रहा है और बीजेपी को 35 फीसदी मत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस का बुरा हाल जारी है और 10 फीसदी वोट मिल सकता है। 

आम आदमी पार्टी (आप) को महिलाओं ने 46 प्रतिशत वोट दिया

आम आदमी पार्टी (आप) को महिलाओं ने 46 प्रतिशत वोट दिया। पुरुष मतदाता भी 40 प्रतिशत वोट दिए। भाजपा को महिलाओं ने 34 और मेल वोटर 36 प्रतिशत दिए। कांग्रेस को 9 फीसदी महिला और 11  प्रतिशत पुरुष ने वोट दिए हैं। मतदान के लिए 25 हजार पुलिसकर्मियों, लगभग 13 हजार होमगार्ड और अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को तैनात किया गया था।

चुनाव परिणामों की घोषणा सात दिसंबर को होगी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ और भाजपा के बीच मुकाबले में कूड़े के पहाड़ (लैंडफिल) सबसे बड़े मुद्दों में से एक के रूप में उभरा। भाजपा पिछले 15 वर्षों से नगर निगम की सत्ता में है। भाजपा ने एमसीडी चुनाव के प्रचार के लिए अपने शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा था।

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी तथा पीयूष गोयल जैसे 19 केंद्रीय मंत्री और छह राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी तथा पीयूष गोयल जैसे 19 केंद्रीय मंत्री और छह राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। भाजपा को 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में ‘आप’ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और उसने 70 में से सिर्फ आठ सीटें जीती थीं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। नए परिसीमन के बाद यह पहला नगर निगम चुनाव है और यह मतदान गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के कुछ दिन बाद और दूसरे चरण से एक दिन पहले हुआ।

कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

एमसीडी चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली में 2012-2022 तक 272 वार्ड थे और तीन निगम - उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) थे।

तीनों नगर निगमों के फिर से एकीकृत होने के बाद एमसीडी औपचारिक रूप से 22 मई को अस्तित्व में आया था। वर्ष 1958 में स्थापित एमसीडी को 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान तीन भागों में बांट दिया गया था। वर्ष 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 वार्ड में जीत हासिल की थी। उस वर्ष हुए चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसअरविंद केजरीवालचुनाव आयोगएग्जिट पोल्सDelhi Municipal CorporationExit Polls
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा

भारतLok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के पास 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, आठ आपराधिक मामले

भारत'लोकसभा में कांग्रेस 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, यूपी में सफाया', पीएम ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारतMumbai Lok Sabha Seat 2024: वोट दो, पहचान स्याही निशान दिखाओ और 20 प्रतिशत छूट पाओ, जानें क्या है ‘डेमोक्रेसी डिस्काउंट’

भारतकौन हैं अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार, पहले भी रहे हैं गलत कारणों से चर्चा में, अब लगा स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतसंदेशखली 'स्टिंग वीडियो' की एसआईटी जांच की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

भारतLok Sabha Polls 2024: पीएम मोदी के पास न घर है, न कार, हैं तो केवल 52,000 रुपये कैश, पढ़ें उनकी संपत्ति का संपूर्ण ब्यौरा

भारत'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मामलों को लेकर गृह मंत्रालय का अलर्ट! साइबर अपराधियों से सावधान रहने की चेतावनी दी

भारतHajipur Lok Sabha seat 2024: चाचा पशुपति कुमार पारस खफा!, चिराग के सामने शिवचंद्र राम, पिता राम विलास पासवान की विरासत को बचाए रखने की चुनौती

भारतSwati Maliwal Assault Allegations: आप राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को लेकर एमसीडी में हंगामा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी कर्मचारी वैभव पर गंभीर मामला!