लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Election 2022: दोबारा किस्मत आजमा रहे 84 में से 75 पार्षद की संपत्ति तीन से 4437 प्रतिशत तक बढ़ी, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 19:10 IST

Delhi MCD Election 2022: एडीआर और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने निर्दलीय सहित दोबारा चुनाव लड़ रहे 84 पार्षदों द्वारा नामांकन के साथ दाखिल हलफनामा का विश्लेषण कर बताया कि वर्ष 2017 के निकाय चुनाव के दौरान उनकी औसत संपत्ति 2.93 करोड़ रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्दे84 में से 75 पार्षदों (89 प्रतिशत) की संपत्ति में तीन से 4,437 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।नौ पार्षदों (11 प्रतिशत) की संपत्ति में दो से 76 प्रतिशत तक कमी आई है।वर्ष 2017 के चुनाव से अबतक उनकी संपत्ति में औसतन 1.44 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में दोबारा किस्मत आजमा रहे 84 में से 75 पार्षद ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति उनके कार्यकाल में तीन से 4,437 प्रतिशत तक बढ़ी है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

एडीआर और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने निर्दलीय सहित दोबारा चुनाव लड़ रहे 84 पार्षदों द्वारा नामांकन के साथ दाखिल हलफनामा का विश्लेषण कर बताया कि वर्ष 2017 के निकाय चुनाव के दौरान उनकी औसत संपत्ति 2.93 करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘दोबारा चुनाव लड़ रहे 84 में से 75 पार्षदों (89 प्रतिशत) की संपत्ति में तीन से 4,437 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि नौ पार्षदों (11 प्रतिशत) की संपत्ति में दो से 76 प्रतिशत तक कमी आई है।’’ एडीआर के मुताबिक, इन 84 पार्षदों की वर्ष 2022 में औसत संपत्ति 4.37 करोड़ रुपये आंकी गई है और वर्ष 2017 के चुनाव से अबतक उनकी संपत्ति में औसतन 1.44 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन पार्षदों की औसत संपत्ति में करीब 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वार्ड संख्या 59- पश्चिम विहार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद विनीत वोहरा ने सबसे अधिक 28.61 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ने की घोषणा की है। उनकी संपत्ति वर्ष 2017 में 9.33 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 37.94 करोड़ रुपये की हो गई है।

एडीआर के मुताबिक, वार्ड संख्या 149- मालवीय नगर की भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा की संपत्ति में 25.58 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। शर्मा की संपत्ति वर्ष 2017 के 24.25 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2022 में 49.84 करोड़ रुपये हो गई है।

वार्ड संख्या 173- ग्रेटर कैलाश से भाजपा की पार्षद शिखा रॉय की संपत्ति गत पांच साल में छह करोड़ रुपये बढ़ी है और वर्ष 2017 के 6.81 करोड़ के मुकाबले वर्ष 2022 में 12.81 करोड़ रुपये हो गई है। गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी