लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD AAP BJP: गुरुवार को स्थायी समिति चुनाव?, आप पार्षद प्रीति और सरिता फोगाट बीजेपी में शामिल, आम आदमी पार्टी को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2024 19:27 IST

Delhi MCD AAP BJP: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में एक सदस्य के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका देते हुए आप के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वोच्च संस्था 18 सदस्यीय स्थायी समिति के एकमात्र रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा।पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के इस्तीफे से यह पद रिक्त हुआ था। दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

Delhi MCD AAP BJP: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी से पार्षद बहन प्रीति (वार्ड-217,दिलशाद कॉलोनी), मदनपुर खादर पूर्व से पार्षद प्रवीण कुमार और सरिता फोगाट ( वार्ड-150, ग्रीन पार्क) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। स्थायी समिति का चुनाव कल होने वाला है। एमसीडी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था 18 सदस्यीय स्थायी समिति के एकमात्र रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। इस साल की शुरुआत में पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के इस्तीफे से यह पद रिक्त हुआ था।

दोनों पार्षदों ने यहां दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। प्रीति ने कहा कि वह चार बार पार्षद रह चुकी हैं और हमेशा लोगों के बीच रहकर नागरिक मुद्दों से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करती रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं, केजरीवाल और उनकी पार्टी में इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुझे लगा कि वे कुछ अलग करना चाहते हैं, लेकिन अब मुझे ‘आप’ पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वहां एक अलग माहौल है और यह मेरे लिए असहनीय हो गया था।”

पार्षद ने मुख्यमंत्री आतिशी व अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायक की भी आलोचना की और दावा किया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी में कोई भी व्यक्ति नालियों और गंदे पानी की आपूर्ति जैसी लोगों की शिकायतों को नहीं सुनता। एमसीडी में काबिज ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

दिलशाद गार्डन से ‘आप’ पार्षद प्रीति और ग्रीन पार्क से पार्षद सरिता फोगाट भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं।

प्रीति ने कहा कि वह चार बार पार्षद रह चुकी हैं और हमेशा लोगों के बीच रहकर नागरिक मुद्दों से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करती रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं, केजरीवाल और उनकी पार्टी में इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुझे लगा कि वे कुछ अलग करना चाहते हैं, लेकिन अब मुझे ‘आप’ पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

क्योंकि वहां एक अलग माहौल है और यह मेरे लिए असहनीय हो गया था।” पार्षद ने मुख्यमंत्री आतिशी व अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायक की भी आलोचना की और दावा किया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी में कोई भी व्यक्ति नालियों और गंदे पानी की आपूर्ति जैसी लोगों की शिकायतों को नहीं सुनता। एमसीडी में काबिज ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। 

टॅग्स :Delhi BJPदिल्ली सरकारDelhi Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’