लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगमः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया, जानें टीम में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 16:28 IST

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3, 3 ए एवं 5 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगम वार्ड के परिसीमन एवं उससे जुड़े अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की सहायता के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी वार्ड के परिसीमन के लिए गठित आयोग में तीन सदस्य होंगे। द‍िल्‍ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव को अध्यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया गया है।रणधीर सहाय परिसीमन आयोग के सदस्य के रूप में शाम‍िल क‍िए गए हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है। एमसीडी द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इस कवायद से दिल्ली में नगर निगम चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा, जो हाल में तीन निगमों के एकीकरण के बाद पहला चुनाव होगा।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3, 3 ए एवं 5 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगम वार्ड के परिसीमन एवं उससे जुड़े अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की सहायता के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है।’’

बयान में कहा गया है कि एमसीडी वार्ड के परिसीमन के लिए गठित आयोग में तीन सदस्य होंगे। द‍िल्‍ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव को इस आयोग का अध्यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह और दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय इस परिसीमन आयोग के सदस्य के रूप में शाम‍िल क‍िए गए हैं।

नगर निगम ने कहा कि आयोग अपने गठन के चार महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। आईएएस अधिकारियों-अश्विनी कुमार और ज्ञानेश भारती ने क्रमश: एकीकृत दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी और आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था और इस तरह 22 मई को एकीकृत दिल्ली नगर निगम औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ गया था। 

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationअमित शाहअरविंद केजरीवालArvind Kejriwalकांग्रेसCongressAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी