लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मास्टरप्लान: सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र का अपने आदेश में संशोधन का आग्रह ठुकराया

By भाषा | Updated: May 24, 2018 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई: उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के मास्टर प्लान -2021 में संशोधन के बारे में जनता से सुझाव मंगाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण को निर्देश देने संबंधी अपने आदेश में संशोधन करने से आज इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा ने केन्द्र की इस दलील को स्वीकार नहीं किया कि जनता से सुझाव या आपत्तियां आमंत्रित करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि डीडीए पहले ही यह कवायद कर चुका है। पीठ ने कहा , ‘‘ हमने अपने आदेश में संशोधन के अनुरोध (केन्द्र और डीडीए का) को स्वीकार नहीं किया है। ’’ शीर्ष अदालत ने पांच मई के आदेश में दिल्ली विकास प्राधिकरण की कार्य योजना को स्वीकार कर लिया था जिसमे उसने अवैध निर्माणों के बारे में जनता को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिये एक वेबसाइट और स्मार्ट फोन ऐप शुरू करने सहित कई उपायों को सूचीबद्ध किया था और प्राधिकरण को इसे क्रियाशील बनाने के लिये 15 दिन का समय दिया था। प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध निर्माण की गतिविधियों और मास्टर प्लान तथा भवन उपनियमों के उल्लंघन के मामलों में अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने का प्रस्ताव किया था। पांच पृष्ठ की कार्य योजना में प्राधिकरण ने कहा था कि उसकी योजना एक विशेष कार्य बल की निगरानी में राजधानी में हो रहे और भावी अवैध निर्माणों की जांच कराने की है। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद 25 अप्रैल को इस कार्य बल का गठन किया गया है। शीर्ष अदालत ने छह मार्च को अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान से ऐसे निर्माणों को बचाने के इरादे से दिल्ली के मास्टर प्लान 2021 में संशोधन के मामले में ‘‘ आगे की प्रगति’’ पर रोक लगाते हुये सख्त चेतावनी दी थी कि इस तरह की दादागिरी बंद होनी चाहिए। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील