लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उपराज्यपाल कार्यालय का कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित: सूत्र

By भाषा | Updated: May 28, 2020 04:42 IST

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया,'एक कनिष्ठ सहायक में कोविड​​-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित व्यक्ति उप-राज्यपाल सचिवालय के एक शिकायत सेल में तैनात था।एलजी सचिवालय दो हिस्सों में फैला है, जिसमें यह बंगला भी शामिल है जहां लगभग 40 अधिकारी काम करते हैं।

नयी दिल्ली दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में कार्यरत एक कनिष्ठ सहायक के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 40 अन्य कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई गई। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया,'एक कनिष्ठ सहायक में कोविड​​-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वह सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित एक बंगले, जिसका उपराज्यपाल सचिवालय के एक हिस्से के तौर पर उपयोग किया जा रहा है, इनमें एक शिकायत सेल में तैनात था। ” उन्होंने बताया कियह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के बंगलों के करीब है। एलजी सचिवालय दो हिस्सों में फैला है, जिसमें यह बंगला भी शामिल है जहां लगभग 40 अधिकारी काम करते हैं।

सूत्रों ने कहा कि कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद सचिवालय के लगभग 40 कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की गई और प्रशासन द्वारा इसे विषाणुमुक्त कराया जा रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 792 मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील