लाइव न्यूज़ :

Delhi LS polls 2024: दिल्ली में भाजपा के आठ विधायक, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी, साधे एक तीर से दो निशाने, आप-कांग्रेस छोड़कर आएं नेता पर लगेगा दांव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2024 12:25 IST

Delhi LS polls 2024: दिल्ली में भाजपा के केवल आठ विधायक हैं, ऐसे में आप का दामन छोड़कर आने वाले नेता और कांग्रेस में लंबे समय तक मंत्री और विधायक रहने वाले चेहरे भाजपा में आकर अपने गढ़ में भाजपा को मजबूत जरूर करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइसी को ध्यान में रखकर अभी से पार्टी जोड़-तोड़ का गणित बिठा रही है। भाजपा आप-कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कर एक तीर से दो निशाने लगा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी जमीन को तैयार करना है।

राहुल शर्मा, नई दिल्लीः दिल्ली में आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव है और भाजपा का मुकाबला कांग्रेस-आप गठबंधन के तहत मैदान में उतरे उम्मीदवारों से है। वहीं हर दिन आप-कांग्रेस से पार्टी छोड़कर आने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं। इनके भाजपा में आने से वोट प्रतिशत कितना बढ़ेगा, यह तो चुनाव का परिणाम ही बताएगा, लेकिन एक बात तय है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं को पार्टी में लाकर भाजपा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की जमीन को अभी से मजबूत कर रही है। दिल्ली में भाजपा के केवल आठ विधायक हैं, ऐसे में आप का दामन छोड़कर आने वाले नेता और कांग्रेस में लंबे समय तक मंत्री और विधायक रहने वाले चेहरे भाजपा में आकर अपने गढ़ में भाजपा को मजबूत जरूर करेंगे।

इसी को ध्यान में रखकर अभी से पार्टी जोड़-तोड़ का गणित बिठा रही है। दिल्ली में पिछले दो माना जा रहा है कि भाजपा आप-कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कर एक तीर से दो निशाने लगा रही है। पहला लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर विरोधी दलों में तोड़फोड़ से गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को प्रभावित करना, दूसरा अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी जमीन को तैयार करना है।

इसके लिए भाजपा विरोधी दलों के उन नेताओं को भाजपा का पटका पहनाने में लगी है जिनका अपनी पार्टी में मजबूत आधार रहा है और अब वे भाजपा में आकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। लोकसभा चुनाव से लगातार भाजपा के प्रत्याशी सातों सीटों पर जीतने में कामयाब रहे हैं।

लेकिन इस बार मुकाबला गठबंधन के तहत प्रत्याशियों से है तो माना जा रहा था कि टक्कर कुछ सीटों पर जबरदस्त हो सकती है, लेकिन जिन नेताओं के दम पर गठबंधन वाले दल मजबूती का दावा कर रहे थे, एकाएक उनकी पार्टी को छोड़कर रोजाना जा रहे नेताओं से कहीं न कहीं, कुछ हद तक वोट प्रतिशत प्रभावित होना तय है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४Delhi Assemblyकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos