लाइव न्यूज़ :

Delhi Liquor Scam: के कविता को सीबीआई ने किया तलब, 26 फरवरी को पूछताछ के लिए भेजा समन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 22, 2024 09:31 IST

सीबीआई ने बीआरएस एमएलसी के कविता को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है और 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने बीआरएस एमएलसी के कविता को समन जारी करके तलब कियाजांच एजेंसी ने कविता को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को पेश होने को कहा है एजेंसी के अनुसार के कविता पर शराब कार्टेल 'साउथ ग्रुप' का हिस्सा होने का आरोप है

नई दिल्ली: तेलंगाना में विपक्षी दल बीआरएस की प्रमुख नेता के कविता पर दिल्ली शराब घोटाले में जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बीआरएस एमएलसी के कविता को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

सीबीआई की ओर से बुधवार को जारी किये गये समन में के कविता को पूछताछ के लिए 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा के कविता की गिरफ्तारी और समन से सुरक्षा प्रदान करते हुए 16 फरवरी तक उन्हें राहत दी है। जांच एजेंसी ने अदालत के समक्ष दलील दी थी कि वह समन से बच रही है और जांच में शामिल नहीं हो रही है।

मालूम हो कि सितंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को आदेश दिया कि वह के कविता को पूछताछ के लिए न बुलाए, जब तक कि समन को चुनौती देने वाले उसके मामले की सुनवाई 20 नवंबर को पूरी न हो जाए।

कविता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में तर्क दिया कि किसी महिला को पूछताछ के लिए कार्यालय में नहीं बुलाया जा सकता है और सीआरपीसी के अनुसार अधिकारियों द्वारा उसके आवास पर पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने अदालत से ईडी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत समन के जरिए बुलाने से रोकने के निर्देश भी मांगे थे।

उसके पहले के कविता ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले में कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ईडी का गलत उपयोग कर रही है क्योंकि भाजपा तेलंगाना में "पिछले दरवाजे से प्रवेश" हासिल नहीं कर सकती है।

वहीं के कविता के दलीलों के उलट उन पर शराब कार्टेल 'साउथ ग्रुप' का हिस्सा होने का आरोप है, जिसने 2020-21 के लिए लेकिन अब समाप्त हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के तहत दिल्ली के शराब बाजार में एक बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए कथिततौर पर दिल्ली में सत्ता संभाल ही आम आदमी पार्टी को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

इस बीच, इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 फरवरी को पूछताछ के लिए छठां समन भेजा, लेकिन वो पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

टॅग्स :के कवितादिल्लीसीबीआईतेलंगानाअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?