लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब नीति मामलाः ईडी ने सुनवाई से पहले मनीष सिसोदिया के सहयोगी विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 14:00 IST

विजय नायर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ है जिन्हें सीबीआई ने 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने कहा कि नायर के जरिए एक शराब फर्म के मालिक से रिश्वत ली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी नेविजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है।दिल्ली की राउज एवेन्यू की एक अदालत आज विजय नायर की जमानत पर फैसला सुनाने वाली है।

नई दिल्लीः  प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की शराब नीति में हुई कथित अनियमितता के आरोप में आप के पूर्व संचार प्रभारी और व्यवसायी विजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई से पहले गिरफ्तार किया।

दोनों फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने भी शुरू की थी। अभिषेक बोइनपल्ली कथित तौर पर दक्षिण भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए लॉबी की थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू की एक अदालत आज विजय नायर की जमानत पर फैसला सुनाने वाली है।

विजय नायर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ है जिन्हें सीबीआई ने 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने कहा कि नायर के जरिए एक शराब फर्म के मालिक से रिश्वत ली गई थी। सीबीआई ने इस मामले में 14 लागों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल है। 

उधर, मामले में विजय नायर ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि सीबीआई-ईडी द्वारा नई आबकारी नीति से संबंधित उनके मामले से संबंधित संवेदनशील जानकारी मीडिया में लीक की जा रही है। हाईकोर्ट ने सीबीआई-ईडी से आधिकारिक रूप से जारी प्रेस कम्युनिकेशंस को रखने को कहा। अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos