लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने बीएस-4 डीजल, बीएस-3 पेट्रोल वाहनों पर लगा प्रतिबंध हटाया, हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 14, 2022 10:17 IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद राज्य सरकार ने सोमवार से बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों पर से प्रतिबंध हटा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एनसीटी के अधिकार क्षेत्र में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल हल्के मोटर वाहन (चार पहिया वाहन) चलाने पर प्रतिबंध होगा।उपरोक्त निर्देश 13 नवंबर तक या जीआरएपी चरण में नीचे की ओर संशोधन, जो भी पहले हो, तक लागू रहेंगे।आपातकालीन सेवाओं और सरकारी और चुनाव संबंधी कार्यों के लिए लगाए गए वाहन प्रतिबंध के दायरे में नहीं आते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद राज्य सरकार ने सोमवार सुबह से बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों पर से प्रतिबंध हटा लिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी।

परिवहन विभाग ने अपने आदेश में कहा था, "संशोधित जीआरएपी के चरण 3 के तहत प्रदान किए गए निर्देशों के अनुसार, दिल्ली के एनसीटी के अधिकार क्षेत्र में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल हल्के मोटर वाहन (चार पहिया वाहन) चलाने पर प्रतिबंध होगा। उपरोक्त निर्देश 13 नवंबर तक या जीआरएपी चरण में नीचे की ओर संशोधन, जो भी पहले हो, तक लागू रहेंगे। यदि सीएक्यूएम GRAP-3 और उससे ऊपर के प्रतिबंधों का आदेश देता है, तो प्रतिबंध 13 नवंबर के बाद भी जारी रहेंगे।"

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले कुछ दिनों से स्थिर है और इस प्रतिबंध को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है, इसलिए यह कल से प्रभावी नहीं होगा। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अगर एक्यूआई में बढ़ोतरी होती है तो हम स्थिति की समीक्षा करेंगे।" आपातकालीन सेवाओं और सरकारी और चुनाव संबंधी कार्यों के लिए लगाए गए वाहन प्रतिबंध के दायरे में नहीं आते हैं।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन यह 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का समग्र एक्यूआई 309 था। नोएडा का एक्यूआई 344 पर था और गुरुग्राम का एक्यूआई 290 पर 'खराब' श्रेणी को छू गया था।

टॅग्स :दिल्ली सरकारवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण