लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की केजरीवाल सरकार की तारीफ, बोले- शिक्षा पर ध्यान देने से छात्र कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 12:59 IST

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर ध्यान देने के कारण छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर ध्यान देने के कारण छात्र अब पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल ने सदन में अपने पहले संबोधन में कहा कि ‘आप’ सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है। 

उन्होंने कहा, 'पुराने अस्पतालों की अवसंरचना में सुधार किया जा रहा है और नए अस्पतालों के निर्माण से मरीजों के लिए 16 हजार से अधिक अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था होगी।' 

उपराज्यपाल के संबोधन के दौरान हंगामा और नारेबाजी

सदन में उपराज्यपाल वी के सक्सेना के संबोधन के दौरान हंगामा भी देखने को मिला। सत्तारूढ़ आप और विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। 

वहीं, ‘आप’ विधायकों ने उपराज्यपाल का संबोधन शुरू होते ही भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मार्शलों को भाजपा के तीन विधायकों को सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया। इसके बाद उपराज्यपाल का संबोधन दोबारा शुरू हुआ।

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनाअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली समाचारमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं