लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एलजी ने कहा- छठ पूजा केवल निर्दिष्ट घाटों पर मनाई जाएगी, केजरीवाल को इस बात के लिए किया आगाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 14:57 IST

एलजी वीके सक्सेना ने राजस्व और पर्यावरण विभागों को यमुना में प्रदूषण के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में इस बार 1100 घाटों पर छठ पूजा होगा।एलजी ने दिल्ली सीएम से भक्तों के लिए साफ घाट और पानी सुनिश्चित करने को कहा है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को कहा कि छठ पूजा यमुना पर निर्दिष्ट घाटों पर मनाई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भक्तों के लिए साफ घाट और पानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही एलजी ने अरविंद केजरीवाल को "भ्रामक और समय से पहले प्रचार" को लेकर आगाह भी किया।

उपराज्यपाल के निर्देश केजरीवाल के उस ट्वीट के जवाब में आए, जिसमें उन्होंने कहा था कि यमुना पर कहीं भी पूजा हो सकती है। एलजी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान लोगों में भ्रम पैदा कर रहा है। एलजी के सचिवालय कार्यालय ने कहा, "छठ पूजा आयोजित करने का प्रस्ताव एलजी द्वारा अनुमोदित घाटों के लिए विशिष्ट था- केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यमुना पर कहीं भी पूजा हो सकती है, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।"

एलजी सक्सेना ने राजस्व और पर्यावरण विभागों को यमुना में प्रदूषण के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

21 अक्टूबर को दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने एएनआई को बताया था कि "दिल्ली में रहने वाले यूपी और बिहार के लाखों लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, सीएम केजरीवाल ने यमुना नदी के किनारे विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के उत्सव की अनुमति देने के मेरे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।" उन्होंने आगे कहा था कि सरकार लगभग 1,100 घाटों पर भक्तों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।

दिल्ली के मंत्री ने कहा था- "दिल्ली सरकार ने घाटों के निर्माण के रूप में विभिन्न सुविधाएं प्रदान करके इस अवसर को हमेशा सुविधाजनक बनाया है, उन स्थानों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित की है जहां प्रसाद दिया जाना है। इस वर्ष भी प्रशासन श्रद्धालुओं को करीब 1100 घाटों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।'

 इस साल छठ 28-31 अक्टूबर के बीच मनाए जाएगा। इस दौरान लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं। छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। 

टॅग्स :छठ पूजादिल्लीअरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील