लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड शृंखला तोड़ने के लिए 6 सदस्यों की कमेटी का गठन, मरीजों की संख्या पहुंची 35 हजार के करीब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 12, 2020 21:56 IST

कोरोना वायरसः उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि कोरोना महामारी से उबरने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ठोस योजना, नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग, कुशल निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए 6 विशेषज्ञ सदस्यों की कमेटी गठित की है. यह सलाहकार कमेटी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सलाह देने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 17 के तहत गठित की गई है. 

नई दिल्लीःदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए 6 विशेषज्ञ सदस्यों की कमेटी गठित की है. यह सलाहकार कमेटी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सलाह देने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 17 के तहत गठित की गई है. 

सलाहकार समिति में एनडीएमए सदस्य कृष्ण वत्स, एनडीएमए सदस्य कमल किशोर, एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव, डीजीएचएस के अतिरिक्त डीडीजी डॉ रविंद्रन, एनसीडीसी के निदेशक डॉ सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं. 

यह विशेषज्ञ सलाहकार समिति कोविड-19 के प्रसार को रोकने और कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली में उत्पन्न हुई चुनौतियों का सामना करने के साथ चिकित्सकीय ढांचे को बढ़ाने के उपायों पर अपनी राय देगी. यह समिति वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से कारगर लड़ाई के लिए उठाए गए सर्वोत्तम उपाय और उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी. 

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि कोरोना महामारी से उबरने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ठोस योजना, नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग, कुशल निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना चाहिए.

दिल्ली में अब तक कोविड-19 के 34,867 मामले सामने आये है और बृहस्पतिवार को इस महामारी के 1,877 मामले सामने आये थे। सूत्र ने बताया कि उच्च स्तरीय समिति कोविड-19 प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर डीडीएमए को सलाह देगी. 

उपराज्यपाल द्वारा गठित एक अन्य समिति ने मामलों के बढ़ने की स्थिति में प्रगति मैदान, तालकटोरा स्टेडियम, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का अस्थायी कोविड-19 परिसरों के रूप में इस्तेमाल किये जाने की सलाह दी है. समिति ने इस उद्देश्य के लिए त्यागराज इंडोर स्टेडियम और ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया