लाइव न्यूज़ :

Delhi Latest News Hindi: कपिल मिश्रा समेत 2 BJP नेता को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, दिल्ली पुलिस ने लिया फैसला

By अनुराग आनंद | Updated: March 3, 2020 10:18 IST

कपिल के अलावा सीलमपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। कौशल मिश्रा को कुख्यात गैंगस्टर नासिर से पहले ही धमकी मिली हुई है। दोनों नेता मौजपुर चौक पर बवाल वाले दिन वहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा पर दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने का भी आरोप है।कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण को दिल्ली हाई कोर्ट में भी लाइव चलाकर सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई की बात कही थी। 

दिल्ली पुलिस ने शहर में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इसके साथ ही सीलमपुर से बीजेपी प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

https://t.co/g1syrNHHkk

— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) March 3, 2020 ॉ" target="_blank">एनबीटी के मुताबिक, कपिल के अलावा सीलमपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। कौशल मिश्रा को कुख्यात गैंगस्टर नासिर से पहले ही धमकी मिली हुई है। दोनों नेता मौजपुर चौक पर बवाल वाले दिन वहीं थे।

बता दें कि कपिल मिश्रा पर दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने का भी आरोप है। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों की सुनवाई करते हुए कहा था कि वह दिल्ली में 1984 जैसे हालात नहीं बनने देंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण को दिल्ली हाई कोर्ट में भी लाइव चलाकर सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई की बात कही थी। 

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के पक्ष में समर्थन में उतरे मॉडल टाउन से बीजेपी प्रत्याशी रहे कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने भड़काऊ बयान देने के लिए कपिल मिश्रा पर मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्णय लेने को कहा था। लेकिन, बाद में 4 हफ्ताह के लिए इस मामले में सुनवाई को कोर्ट ने टाल दिया। ऐसे में कपिल मिश्रा पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। 

कपिल मिश्रा ने कहा दिल्ली हिंसा की वजह से होली नहीं मनाएंगे-

उत्तरपूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के एक हफ्ते बाद स्थिति शांत पर तनावपूर्ण बनी हुई दिखाई दे रही है। इन इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा पर हिंसा भड़काने के आरोप लगे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की लगातार मांग की जा रही है। इस बीच कपिल मिश्रा ने कहा है कि वह दंगा पीड़ितों के परिवार से मिलेंगे और इस बार होली नहीं मनाएंगे। 

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं दंगा पीड़ित परिवारों से मिल रहा हूं, हिंसा भयानक और कई दिनों की तैयारी से हुई दिखती है, साफ दिखता हैं पेट्रोल बम, एसिड, पत्थर, हथियार हफ्तों से इकट्ठे रखे थे, सुनियोजित हत्याएं हुई और संपत्तियां जलाई गईं, मैं इस बार होली नहीं मनाऊंगा, राहत और सहायता के काम में लगा रहूँगा।' 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील