लाइव न्यूज़ :

सलाद में नहीं दिया प्याज, दोस्त ने साथी को चाकू से पेट पर किए कई वार, 500 से अधिक मजदूरों से पूछताछ के बाद अरेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2020 19:29 IST

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में दिहाड़ी मजदूर ने साथी से झगड़ा करके चाकू से वार कर दिया। शख्स की हालत ठीक है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक मजदूरों से आरोपी की तस्वीर दिखाकर पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान 59 साल के रियासत अली के रूप में की गई।अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया।अली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी है और पिछले 30 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में सलाद में प्याज न देने पर दिहाड़ी मजदूर ने साथी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

500 से अधिक मजदूरों के सत्यापन और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 59 साल के रियासत अली के रूप में की गई और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया।

आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली में रहता था और विभिन्न स्थानों पर दैनिक मजदूरी के रूप में काम करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें प्याज का सलाद कम मिलने पर गुस्सा आया और दूसरों के साथ बहस में उतर गया। अली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी है और पिछले 30 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ दिसंबर को आरोपी रियासत अली (59) पीड़ित पवन (60) के साथ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एसबी फार्म के गोदाम में काम करने आया था और काम करने के बाद दोनों रात के खाने के लिए बैठे। तभी सलाद के लिए प्याज अधिक नहीं देने पर अली और पवन के बीच बहस हो गई।

सब्जी काटने के चाकू से अली ने पवन पर कई वार कर दिए

पुलिस के मुताबिक अली ने पवन से अधिक सलाद की मांग की लेकिन पवन ने कहा कि उसके पास प्याज नहीं है जिसके बाद बगल में पड़े सब्जी काटने के चाकू से अली ने पवन पर कई वार कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन के बेहोश होरक गिरने पर अली उसे छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘ हमें फतेहपुर बेरी में चाकू मारने की घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को कैट एंबुलेंस से एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा चुका है। अस्पताल ने बताया कि मरीज के पेट पर चाकू से कई वार किए गए हैं ,जिसकी वजह से उसकी आंत और अन्य अंदरुनी अंग बाहर निकल आए थे।’’

मरीज की हाल बहुत गंभीर थी लेकिन अब वह खतरे से बाहर है

उन्होंने बताया कि मरीज की हाल बहुत गंभीर थी लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। अधिकारी ने बताया कि मामले में हत्या का प्रयास करने संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई स्थानों पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक मजदूरों से आरोपी की तस्वीर दिखाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक लेबर कैम्प कंपनी के पास फुटपाथ से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया